Tuesday, June 24, 2014

जम गयी यश और अंजना की जोड़ी


भोजपुरी के एक्शन स्टार यश कुमार और हॉट केक अंजना सिंह की जोड़ी भोजपुरिया परदे पर अब जम चुकी है।  दोनों की तीसरी फिल्म दिल लागल दुपट्टा वाली से हाल ही में मुंबई में रिलीज़ हुई है और इस फिल्म को उनकी पिछली दोनों फिल्मो से बहुत ही अच्छी शुरुवात मिली है।  मुंबई और गुजरात के ५४ सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के बाद अब  दिल लागल दुपट्टा वाली से आगामी ४ जुलाई को बिहार और ११ जुलाई को दिल्ली और उत्तर प्रदेश में रिलीज़ हॉप रही है।  तन्वी मल्टीमीडिया के बैनर तले निर्मित इस फिल्म के निर्माता हैं दीपक शाह जबकि निर्देशक हैं अहमद फरोग सिद्दीकी , जिन्होंने अजय देवगन के साथ जिगर और विजय पथ सहित कई बड़ी हिंदी फिल्मो का निर्देशन किया है। इस एक्शन प्रधान फिल्म में यश ने जबरदस्त एक्शन किया है जबकि अंजना सिंह के साथ उनकी रोमांटिक केमेस्ट्री भी काफी अच्छी है।   फिल्म में यश और अंजना के साथ भोजपुरी फिल्म जगत के दोनों बड़े खलनायक अवधेश मिश्रा और संजय पांडे के अलावा बृजेश त्रिपाठी , अयाज़ खान , माया यादव शामिल हैं।  इसके अलावा फिल्म के तीन अलग अलग गानो में मोनालिसा , प्रिया शर्मा और सीमा सिंह भी नज़र आ रही है।  उल्लेखनीय है की फिल्म में गीत और संगीत विनय बिहारी ने दिया है जबकि लेखक है एस के चौहान।  यश और अंजना की यह तीसरी फिल्म है इसके पहले दोनों दिलदार साँवरिया और राजा जी आई लव यु में एक साथ दिख चुके हैं। हालांकि  निर्देशक विमल कुमार की यश कुमार और रानी चटर्जी अभिनीत  हालिया रिलीज़ दरियादिल में अंजना अतिथि भूमिका में नज़र आई थी।  यश और अंजना के अनुसार , दिलदार साँवरिया और राजा जी आई लव यु की सफलता से ही यह तय हो गया था की दर्शक उनकी जोड़ी को पसंद कर रहे हैं लेकिन दिल लागल दुपट्टा वाली की जबरदस्त ओपनिंग ने हमारी जोड़ी को अपनी सहमति दे दी है है।  अंजना ने जहाँ अपने तीन साल के फ़िल्मी कैरियर में ३० से भी अधिक भोजपुरी फिल्मे की है वहीँ यश की यह चौथी फिल्म है।  यश की तारीफ़ करते हुए अंजना ने कहा की यश  एक्शन और रोमांटिक भूमिका में बिल्कुल परफेक्ट हैं।  udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment