Monday, May 26, 2014

मोदी मंत्रिमंडल में मंत्री विहीन रही मुंबई


उदय भगत / मुंबई

देश  की आर्थिक  राजधानी मुंबई जिसने इस लोकसभा चुनाव  में भाजपा शिवसेना की झोली में सभी ६ सीट  का उपहार दिया था , उसे मोदी मंत्रिमंडल में बिना  किसी मंत्री के ही संतोष करना पड़ रहा है।  जिन दो नामो  की चर्चा  १६ मई के बाद से ही चल रही  थी उस  पर आज विराम लग गया।  हालांकि मुंबई में निवास करने लेकिन अलग स्थानो  से राज्य सभा के लिए चुने गए तीन चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल है।
इस लोकसभा चुनाव में मुंबई की सभी सीट पर शिवसेना और भाजपा के उम्मीदवारों ने बाज़ी मारी थी यही नहीं मुंबई  से लगे ठाणे जिले के कल्याण, भिवंडी और पालघर सीट  भी इनके ही कब्जे में आई थी।  इन दस लोकसभा सीटो  के अंतर्गत विधान सभा की  लगभग ५०  सीटें है।  १६ मई को चुनाव परिणाम घोषित होने  के बाद कयास लगाया जा रहा  था की मुंबई से काम से कम दो सांसदों को  मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी।  भाजपा के किरीट सोमैया और शिवसेना के राहुल शेवाले।  लेकिन सोमवार को इस पर विराम लग गया।  गौरतलब है की लगभग हर मंत्रिमंडल में मुंबई को प्रतिनिधित्व दिया गया है।  मनमोहन सिंह मंत्रिमंडल में भी उत्तर पश्चिम मुंबई से सांसद गुरुदास कामत और इसके पूर्व मिलिंद देवरा को यह मौक़ा मिला था।  यहां तक की एन डी ए की वाजपेयी सरकार में भी रामनाइक को मंत्री बनाया गया था।  इन सबसे बीच एक मजेदार तथ्य यह है की मुंबई में निवास करने वाले कई चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है।  गुजरात से राज्यसभा सदस्य मुंबई निवासी अभिनेत्री स्मृती ईरानी , राज्यसभा सदस्य पीयूष गोयल और  प्रकाश जावड़ेकर (  सदस्य नहीं )  इनमे शामिल है।  शिवसेना कोटे से फिलहाल ही मंत्री अनंत गीते हैं।  कालांतर में मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद शायद मुंबई को मंत्री पद मिल जाये।

महाराष्ट्र से ६ मंत्री 
नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में उत्तर प्रदेश  के बाद सर्वाधिक स्थान महाराष्ट्र को ही मिला है जहां से कुल ६ लोगो को मंत्रिमंडल में जगह मिली है।  इन मंत्रियों में नागपुर से लोकसभा सदस्य नितिन गडकरी , लोकसभा सदस्य गोपीनाथ मुंडे , शिवसेना सांसद अनंत गीते , प्रकाश जावड़ेकर , पीयूष गोयल और राव साहेब धांडे का नाम शामिल है।  अनंत गीते को जहां भारी उद्द्योग और पब्लिक सेक्टर मंत्रालय दिया गया है वहीँ प्रकाश जावड़ेकर को  सूचना और प्रसारण मंत्री. पर्यावरण मंत्रालय का अतिरिक्त स्वतंत्र प्रभार दिया गया  है।  udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment