Friday, February 7, 2014

प्रगति पर एक लैला तीन छैला

भोजपुरी सिनेमा को ऊँचाई प्रदान करने हेतु आर. एम. फिल्म्स प्रा.लि. के बैनर तले निर्माता मुकेश सोनी की फिल्म एक लैला तीन छैला का निर्माण कर रहे हैं। इस फ़िल्म की शूटिंग समाप्त होने के तुरन्त बाद ही पोस्ट प्रोडक्शन कार्य तेज गति शुरू कर दिया गया है। गौरतलब हो कि पिछले दिनों मुम्बई के फ़िल्म सिटी में सबसे महँगा सेट बनाकर एक स्पेशल गीत का फिल्मांकन किया गया। प्रसिद्ध नृत्य निर्देशक - कानू मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस महँगे एवं सुमधुर गीत के बोल पर अभिनेत्री रिंकू घोष ने जबरदस्त परफ़ार्म किया है। फ़िल्म के निर्माता मुकेश सोनी तथा संतोष सोनी हैं एवं कार्यकारी निर्माता - अतिन दूबे हैं। फ़िल्म के निर्देशक शाद कुमार हैं, लेखक लालजी यादव हैं। संगीतकार छोटे बाबा तथा गीतकार अशोक सिन्हा,प्रेम सागर, फणीन्द्र राव एवं जीतेन्द्र मिर्ज़ापुरी हैं। फ़िल्म में लैला रानी चटर्जी के तीन छैला हैं अरविन्द अकेला *कल्लू*, राकेश मिश्रा, धर्मेश मिश्रा जबकि अन्य मुख्य भूमिका में राजू श्रेष्ठा, के के गोस्वामी, सी पी भट्ट, अनूप अरोरा, बालगोविन्द बंजारा, साहिल शेख, मेहनाज़ शर्राफ, ऐश्वर्या कुमारी, सीमा सिंह और बालेश्वर सिंह तथा संजय पाण्डेय हैं। फ़िल्म जल्द ही प्रदर्शित होगी। udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment