Monday, June 10, 2013

Sexy Seema Singh's new avtar

सीमा सिंह हुईं और भी सेक्सी भोजपुरी फिल्मों की डांसिंग क्वीन सीमा सिंह और भी स्लिम और सेक्सी हो गयी हैं। सीमा सिंह ने पिछले दिनों अपना वजन पूरे सात किलो कम किया है। यही नहीं सीमा सिंह ने रवि सिन्हा निर्देशित फिल्म ‘जंजीर’ की शूटिंग के लिए जब सिलवासा पहुंची तो खुद निर्देशक रवि सिन्हा भी सीमा सिंह को और भी स्लिम देखकर चैंक गये। ‘जंजीर’ में सीमा सिंह ने कमाल का आयटम नम्बर किया है। खुद फिल्म के निर्देशक रवि सिन्हा कहते हैं सीमा सिंह जैसी मेहनती लड़की मैंने नहीं देखा है। सेट पर आते ही वे कैमरे के सामने अपने डांस स्टेप से बिजली गिरा देती हैं। वैसे आपको बता दें कि सीमा सिंह की एक फिल्म ‘तेरी कसम’ भी प्रदर्शित होनेवाली है। खेशारीलाल यादव के साथ वाली भोजपुरी फिल्म ‘तेरी कसम’ के लिए सीमा सिंह ने पिछले दिनों एक आकर्षक आयटम नम्बर शूट कराया। इस फिल्म की नायिका हैं मोनिका बत्रा। ‘तेरी कसम’ के जोश भरे गाने के लिए गुजरात के राजपिपला में एक बहुत बड़ा सेट लगाया गया था। इस गाने को लेकर सीमा काफी उत्साह में थीं। इस फिल्म का निर्माण जाने-माने फिल्मकार अनिल सिनकर कर रहे हैं तथा फिल्म का निर्देशन भी खुद अनिल सिनकर ही कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण श्री पद्मावती पिक्चर्स एण्ड इंटरटेनमेंट्स के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म के संगीतकार हैं झुमरू। udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment