Showing posts with label Anjana Singh. Show all posts
Showing posts with label Anjana Singh. Show all posts

Tuesday, May 26, 2015

Sangeet Bhojpuri to launch Yash Mishrra as a singer with “Dil Laga Ke Bewafa Se”

एस्सेलवर्ल्ड में लॉंच होगा " दिल लगा के बेवफा से"  

प्रसिद्ध भोजपुरी म्यूजिक चैनल  संगीत भोजपुरी की कंपनी संगीत भोजपुरी ऑडियो द्वारा भोजपुरी के एक्शन किंग यश कुमार मिश्रा पहला ऑडियो विडिओ म्यूजिक  एल्बम "दिल लगा के बेवफा से" आगामी  ३० मई को हजारो लोगो के समक्ष रिलीज़ किया  जा रहा है। संगीत भोजपुरी ऑडियो ने पिछले कुछ महीनो में सुपर हिट भोजपुरी फिल्मों का म्यूजिक रिलीज़ किया है,जिनमें से कुछ हैं,लहू पुकारेला, घुस के मारब और छबीली।"दिल लगा के बेवफा से"-  एल्बम के द्वारा "संगीत भोजपुरी"  यश मिश्रा को एक सिंगर के रूप में पेश कर रहा है।
यश मिश्रा भोजपुरी फिल्म जगत के एक  स्थापित अभिनेता हैं और अब इस एल्बम में अपनी गायकी से अपने फैंस पर अपनी छाप छोड़ना चाहतें हैं। यह एल्बम दिलों के बनतें बिगड़ते रिश्तों और टूटे हुए दिल पर आधारित है ।
इस एल्बम के म्यूजिक वीडियो में यश मिश्रा के अलावां जो स्टार हैं,वो हैं  पूनम दुबे, आँचल सोनी , प्रियंका पंडित, यश मिश्रा की पत्नी अंजना सिंह, इस एल्बम के एक गाने में दिखाई देंगी। इस एल्बम के सभी गाने यश मिश्रा ने स्वयं  गाये हैं। म्यूजिक दिया है छोटे बाबा ने। udaybhagat@gmail.com

Thursday, September 12, 2013

Anjana Singh - One Friday Three Films

अंजना सिंह की एक शुक्रवार तीन फिल्म भोजपुरी फिल्मो की हॉट केक कही जाने अभिनेत्री अंजना सिंह के लिए यह शुक्रवार एक दो नहीं तीन तीन फिल्मो की सौगात लेकर आया। शुक्रवार को अंजना सिंह की तीन फिल्मे रिलीज़ हो रही है। उनकी पहली फिल्म है निर्देशक असलम शेख की संसार , जिसमे उनके अपोजिट हैं खेसारी लाल यादव। अंजना की दूसरी फिल्म है बिहारी रिक्शा वाला जिसमे उनके अपोजिट हैं विनय आनंद। कबीर फिल्म इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित इस फिल्म के निर्देशक हैं अविनाश त्रिपाठी जबकि सह निर्माता हैं रोहित लाधा . फिल्म 'बिहारी रिक्शावाला' में विनय आनंद रिक्शावाला की भूमिका में हैं जबकि अंजना सिंह एक मुस्लिम नेता की बेटी की भूमिका में। अंजना की तीसरी फिल्म है तू तो मेरी जान है राधा जो मुंबई में रिलीज़ हो रही है। बिहार में पहले ही सफलता का परचम लहरा चुकी इस फिल्म के निर्माता निर्देशक हैं रमाकांत प्रसाद। इस फिल्म में अंजना के अपोजिट हैं विराज भट्ट। उल्लेखनीय है की अंजना सिंह ने रवि किशन के साथ दो साल पूर्व अपने कैरियर की शुरुवात की है। फौलाद से संसार तक के सफ़र में उन्होंने अभी तक बत्तीस फिल्मो में काम किया है। उनकी आने वाली प्रमुख फिल्मो में आलोक कुमार की दूध का क़र्ज़ , विनय बिहारी की राजा जी आई लव यु और प्यार मोहब्बत जिंदाबाद आदि शामिल है। udaybhagat@gmail.com