Showing posts with label Priyanka Pandit. Show all posts
Showing posts with label Priyanka Pandit. Show all posts

Tuesday, May 26, 2015

Sangeet Bhojpuri to launch Yash Mishrra as a singer with “Dil Laga Ke Bewafa Se”

एस्सेलवर्ल्ड में लॉंच होगा " दिल लगा के बेवफा से"  

प्रसिद्ध भोजपुरी म्यूजिक चैनल  संगीत भोजपुरी की कंपनी संगीत भोजपुरी ऑडियो द्वारा भोजपुरी के एक्शन किंग यश कुमार मिश्रा पहला ऑडियो विडिओ म्यूजिक  एल्बम "दिल लगा के बेवफा से" आगामी  ३० मई को हजारो लोगो के समक्ष रिलीज़ किया  जा रहा है। संगीत भोजपुरी ऑडियो ने पिछले कुछ महीनो में सुपर हिट भोजपुरी फिल्मों का म्यूजिक रिलीज़ किया है,जिनमें से कुछ हैं,लहू पुकारेला, घुस के मारब और छबीली।"दिल लगा के बेवफा से"-  एल्बम के द्वारा "संगीत भोजपुरी"  यश मिश्रा को एक सिंगर के रूप में पेश कर रहा है।
यश मिश्रा भोजपुरी फिल्म जगत के एक  स्थापित अभिनेता हैं और अब इस एल्बम में अपनी गायकी से अपने फैंस पर अपनी छाप छोड़ना चाहतें हैं। यह एल्बम दिलों के बनतें बिगड़ते रिश्तों और टूटे हुए दिल पर आधारित है ।
इस एल्बम के म्यूजिक वीडियो में यश मिश्रा के अलावां जो स्टार हैं,वो हैं  पूनम दुबे, आँचल सोनी , प्रियंका पंडित, यश मिश्रा की पत्नी अंजना सिंह, इस एल्बम के एक गाने में दिखाई देंगी। इस एल्बम के सभी गाने यश मिश्रा ने स्वयं  गाये हैं। म्यूजिक दिया है छोटे बाबा ने। udaybhagat@gmail.com

Monday, March 16, 2015

Priyanka Pundit in Lagi Nahi Chhute Rama

लागी नाही छूटे रामा में प्रियंका 

भोजपुरी फिल्म जगत की चर्चित अभिनेत्री प्रियंका  पंडित जल्द ही नजर आने वाली है  निर्देशक जगदीश शर्मा की फिल्म लागी नाही छूटे रामा में ।   लागी नहीं छूटे रामा में प्रियंका नज़र आएंगी सुपर स्टार पवन सिंह और काव्या के साथ ।  लागी नाही छूटे रामा में प्रियंका एक चुलबुली लड़की के किरदार में हैं।  उन्होंने बताया हिंदी की कई बड़ी फिल्मो का निर्माण कर चुके जगदीश शर्मा की भोजपुरी फिल्म में काम करना उनके लिए काफी सम्मान की बात है। लागी नाही छुटे रामा के प्रस्तुतकर्ता हैं  आशु निहलानी और राज लालचंदानी । इस फिल्म का निर्माण क्राउन फिल्म्स और जगदीश शर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म की पटकथा खुद तैयार किया है निर्देशक जगदीश शर्मा ने। फिल्म लागी नाही छुटे रामा की कहानी और संवाद तैयार किया है के.मनोज सिंह ने जबकि संगीत घुंघरु का है और
गीतकार हैं अरविन्द तिवारी। उल्लेखनीय है की प्रियंका ने राजकुमार आर पांडे की फिल्म जीना तेरी गली से अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुवात की थी लेकिन उसके बाद वह गुजराती फिल्मो में व्यस्त हो गयी थी।  एक साल के बाद उन्होंने जानेमन से  भोजपुरी फिल्म जगत में वापसी की थी। फिलहाल दंडनायक की शूटिंग में व्यस्त प्रियंका की आने वाली फिल्मो में खेसारी लाल के हीरो नंबर १ , पवन सिंह के साथ विरासत आदि शामिल है।   udaybhagat@gmail.com