Friday, February 5, 2016

Dancing Queen Seema Singh

                                                                                              सीमा सिंह को मिला डांसिंग क्वीन का खिताब 

भोजपुरी आईटम क्वीन सीमा सिंह को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में डांसिंग क्वीन के ख़िताब से सम्मानित किया गया है। इन्हें यह सम्मान विगत कई वर्षो से भोजपुरी सिनेमा में मोहक नृत्य के जरिये सिनेप्रेमियों के दिलों में एक खास जगह बनाने के लिए दिया गया है। मुंबई में 28 वर्षों से मनाये जानेवाले उत्तरप्रदेश स्थापना दिवस समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, महाराष्ट्र बीजेपी के सन्गठन महामन्त्री रविन्द्र भुसारी, मुम्बई बीजेपी के अध्यक्ष आशीष शेलार, सांसद पूनम महाजन, लखनऊ के विधायक गोपालजी टण्डन समेत कई विशिष्ट लोग और बीस हजार से अधिक उत्तरभारतीय लोगों ने शिरकत की। समारोह का आयोजन अभियान के अमरजीत मिश्रा ने किया था। इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश की मूल निवासी सीमा सिंह ने अब तक लगभग पाँच सौ भोजपुरी फिल्मों में मन मोहक नृत्य व अदाकारी की हैं। सिनेमा के रुपहले परदे पर इनका मनमोहक नृत्य दर्शकों को खूब लुभाता है। सीमा सिंह अपने चाहने वाले प्रशंसकों के मनोरंजन के लिए बहुत कड़ी मेहनत करती हैं।
गौरतलब है कि सीमा सिंह ने पहला सर्वश्रेष्ठ नृत्यांगना (बेस्ट आईटम डांसर) का अवार्ड 2008 में अपने नाम किया था, तब से अब तक इन्होंने बहुत से अवार्ड व सम्मान अपने नाम कर चुकी हैं। सीमा सिंह जहां एक कुशल नृत्यांगना हैं वहीँ बेहतरीन अदाकारा भी हैं। ये कई सुपर हिट भोजपुरी फिल्मों में आकर्षक अभिनय एवं मोहक नृत्य से दर्शकों दिल में अलग मुकाम हासिल कर चुकी हैं। इतना ही नहीं 2011 रियलिटी शो नाच नचाईया धूम मचईया में सभी टॉप की अभिनेत्रियों को पछाड़ कर सर्वश्रेष्ठ विजेता बनी थीं। सीमा सिंह ने अब तक भोजपुरी, हिन्दी, मराठी, गुजराती, तमिल, बंगाली, राजस्थानी आदि क्षेत्रीय भाषाओँ में आइटम डांस का जलवा बिखेर चुकी हैं। अपने चाहने वाले सिनेप्रेमियों के मनोरंजन के लिए ये सिनेमा के रुपहले परदे के अलावा आजकल देश विदेश में स्टेज शो में भी व्यस्त है।udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment