Friday, February 5, 2016

अमेठी में ग़दर

चर्चित निर्माता भुपेन्द्र विजय सिंह की भोजपुरी फिल्म ग़दर की शूटिंग अमेठी में चल रही है।   फिल्म के  मुर्हूत में विधायक राकेश प्रताप सिंह, समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र विजय सिंह , जिला पंचायत अध्यक्ष अमेठी, ब्लाक प्रमुख सुकुल बाजार के अलावा राजनिती जगत के कई और दिग्गज तथा पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
 इस भोजपुरी फिल्म में भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह , नेहा सिंह, मोनालिसा, उमेश सिंह, राजेश सिंह, प्रिया शर्मा  और सीमा सिंह की मुख्य भूमिका है। फिल्म का निर्माण निर्माता भुपेन्द्र विजय सिंह और संतोष सिंह  कर रहे हैं जबकि निर्देशन कर रहे हैं रमाकांत प्रसाद। राजपूत फिल्म्स फैक्ट्री और इंद्रा फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म गदर की कहानी भी खुद रमाकांत प्रसाद ने ही लिखी है। जबकि पटकथा तैयार किया है पंडित आर एस मिश्रा ने। संवाद लिखा है वीरू ठाकुर ने। फिल्म  के गीत लिखा है प्यारे लाल यादव, राजेश झा और विनोद व्यास ने।  संगीत दिया है राजेश झा ने।  udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment