Monday, November 16, 2015

भोजपुरिया राजा में पल्लवी का हॉट अवतार


भोजपुरी फिल्मो की नयी सनसनी पल्लवी का हॉट अंदाज़ जल्द ही दर्शको को दिखेगा उनकी अगली फिल्म भोजपुरिया राजा में।  निर्माता सुधीर सिंह व निर्देशक सुजीत ठाकुर की फिल्म भोजपुरिया राजा में केंद्रीय भूमिका में हैं सुपर स्टार पवन सिंह।  इस फिल्म में पल्लवी एक बिंदास लड़की की भूमिका में है जिसे लड़को को छेड़ने व लुभाने में बहुत मजा आता है।  पल्लवी के अनुसार , फिल्म में दृश्य की मांग के अनुसार उन्होंने कई बोल्ड सीन किये हैं जो ग्लैमरस तो हैं पर अश्लील नज़र नहीं आएंगे।  जल्द ही रिलीज़ हो रही इस फिल्म को लेकर पल्लवी काफी उत्साहित है और कहती है हालांकि अभी तक उसकी एक ही फिल्म रिलीज़ हुई है लेकिन यह फिल्म उसके कैरियर की टर्निंग पॉइंट वाली फिल्म साबित होगी। उल्लेखनीय है की अपने दोस्तों व सह कलाकारों में सन्नी लियोनी कही जाने वाली पल्लवी की दो और फिल्मे जान कह द ना और तीन बुरबक प्रदर्शन के लिए तैयार है।  बहरहाल , पल्लवी के दीवानो को उनकी इन तीनो फिल्मो का बेसब्री से इन्तजार है।  udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment