Wednesday, November 11, 2015

भोजपुरी फिल्म जगत ने की संजय यादव को कला संस्कृति मंत्री बनाने की मांग


बिहार विधानसभा में राजद के टिकट पर चुन कर आये अभिनेता निर्माता संजय यादव को बिहार का कला संस्कृति बनाने की मांग भोजपुरी फिल्म जगत के लोगो ने की है।  भोजपुरी फिल्म जगत के प्रचारक उदय भगत ने इस हेतु भोजपुरी फिल्म जगत के गण्यमाण लोगो से संपर्क कर बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार व राजद अध्यक्ष लालू यादव को ज्ञापन भी सौपने का फैसला किया है।
उल्लेखनीय है की इस चुनाव में भोजपुरी फिल्म जगत से तीन लोगो ने सफलता पायी है जिनमे भाजपा के टिकट पर डॉ सुनील व विनय बिहारी शामिल हैं , जबकि सत्ता प्राप्त गठबंधन से मात्र एक संजय यादव ने ही जीत हासिल की है।  उदय भगत के अनुसार , भोजपुरी फिल्म जगत संकट के दौर से गुजर रहा है क्योंकि बिहार सरकार द्वारा इस फिल्म जगत के प्रति अनुकूल रवैया नहीं रहा है , जिसके कारण फिल्म निर्माण से जुड़े लोगो का रुझान भोजपुरी फिल्म जगत से हटने लगा है।  उदय भगत ने आशा जताई है की संजय यादव भोजपुरी फिल्म जगत से जुड़े हैं और उन्हें फिल्म जगत की सारी समस्याओं का ज्ञान है और अगर उन्हें कला संस्कृति मंत्री बना दिया जाता है तो भोजपुरी फिल्म जगत के लिए शुभ संकेत होगा।  उन्होंने बताया की संजय यादव ने इसके पूर्व तत्कालीन मुख्यमंत्री नितीश कुमार से मिलकर इस बारे में चर्चा भी की थी।  बहरहाल , संजय यादव को भोजपुरी फिल्म जगत का भरपूर समर्थन मिल रहा है। udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment