Sunday, March 8, 2015

पवन सिंह की पत्नी नीलम ने की आत्हत्या Pawan singh's wife Neelam commited Suicide in Mumbai

Neelam Singh with her Mother in Law

भोजपुरिया गायकी के सिरमौर व भोजपुरी फिल्मो के सुपर स्टार पवन सिंह की नवविवाहिता नीलम ने मुंबई स्थित अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  नीलम ने जिस समय आत्महत्या की उस समय पवन सिंह घर में नहीं थे।
प्राप्त सुचना के अनुसार नीलम कुछ दिनों से परेशान थी , आखिरकार  उसने कल रात आत्महत्या कर ली।  आत्महत्या की खबर मिलते ही पवन सिंह ने खुद पुलिस को जानकारी दी और नीलम को स्थानीय अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  समाचार लिखे जाने तक नीलम का मृत शरीर कूपर अस्पताल में है और आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे पवन सिंह के परिवार को सौप दिया जायेगा।  उल्लेखनीय है की तीन माह पूर्व ही अपने बड़े भाई रानू सिंह की साली नीलम के साथ अपने गृह ज़िले आरा से सटे कसप गाव में विधिवत रूप से  सात जन्मो तक साथ रहने की कसमे खायी।  भोजपुरी फिल्म जगत की इस पहली शाही  शादी में पूरी फिल्म इंडस्ट्रीज़ उमड़ पड़ी।  पवन सिंह की शादी को यादगार बनाने के लिए आरा ज़िले के मुख्यालय से कसप गाव तक की सड़को को दुल्हन की तरह सजाया गया था।  विभिन्न परिधानों में देश के कोने कोने  से आये मेहमान ख़ुशी से  झूमते हुए पवन सिंह की शादी का हिस्सा बने।  पवन सिंह के पैतृक गाव जोकहरी गाव का हर शख्स पवन सिंह की शादी में शरीक हुआ। आज  अचानक नीलम की आत्महत्या की खबर से पुरे भोजपुरी फिल्म जगत में शोक व्याप्त है। 

No comments:

Post a Comment