Thursday, January 8, 2015

हुकूमत की टीम ने मनाया पवन सिंह का जन्मदिन

भोजपुरिया गायकी के सिरमौर व सुपर स्टार पवन सिंह का जन्मदिन इस साल यादगार बन गया क्योंकि एक दर्ज़न से भी अधिक जगह उन्होंने जन्मदिन का केक काटा और सबसे मजे की बात यह रही की हर जगह सरप्राइज़ केक उनका इंतज़ार कर रही थी।  इसी कड़ी में बहुचर्चित फिल्म हुकूमत के निर्माता प्रेम राय ने फिल्म के निर्देशक अरविन्द चौबे , कार्यकारी निर्देशक निशांत सिंह व फिल्म से जुड़े लोगो के साथ अपने चहेते कलाकार का जन्मदिन मनाया।  प्रेम राय और उनकी टीम  बिना पवन सिंह की जानकारी के एक स्टूडियो पहुंचे जहां पवन सिंह एक गाने की डबिंग कर रहे थे।  गाना समाप्त होते ही वहाँ का माहोल जन्मदिन की पार्टी में तब्दील हो गया।  निर्माता प्रेम राय ने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा की पवन सिंह आडम्बर से दूर रहने वाले अभिनेता हैं इसीलिए उनके जन्मदिन पर उनके साथ ख़ुशी शेयर करने का मौक़ा वह खोना नहीं चाहते थे।  पवन सिंह ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा की अपनी यूनिट के प्यार से वे अभिभूत हैं।  

 udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment