Thursday, January 8, 2015

सुजीत तिवारी को मिला सिनेयात्रा सम्मान


भोजपुरी फिल्मो के संकटमोचन कहे जाने वाले प्रसिद्द फिल्म फाइनेंसर सुजीत तिवारी को रामायण तिवारी सिनेयात्रा सम्मान से नवाजा गया।  पटना के रविन्द्र भवन में आयोजित एक समारोह में उन्हें यह सम्मान भोजपुरी फिल्मो के महानायक कुणाल सिंह व गायिका दीपा नारायण के हाथो यह सम्मान दिया गया।
पटना की संस्था सिनेयात्रा द्वारा संस्था के सचिव रविराज पटेल द्वारा लिखित पुस्तक भोजपुरी फिल्मो के सफरनामा के विमोचन व भोजपुरी की पहली फिल्म गंगा मैया तोहे पियरे चढ़इवो से जुड़े हस्तियों के नाम पर शुरू किये अवार्ड समारोह में पहली फिल्म  के खलनायक  और बिहार के पहले सिने कलाकार स्वर्गीय रामायण तिवारी के नाम पर रामायण तिवारी सिनेयात्रा सम्मान उनके पोत्र सुजीत तिवारी को दिया गया।  इस मौके पर बिहार के कला व सांस्कृतिक मंत्री विनय बिहारी ने भी बिहार सरकार द्वारा प्रतिवर्ष रामायण तिवारी के नाम पर पुरस्कार शुरू करने की घोषणा की।  उल्लेखनीय है की रामायण तिवारी बिहार के पहले ऐसे अभिनेता रहे हैं जिन्होंने ३०० से भी अधिक फिल्मो में अभिनय किया है और उन्हें बिहार के पहले फ़िल्मी कलाकार होने का गौरव प्राप्त है।  इस समारोह में पद्मश्री उदित नारायण , पद्मश्री शारदा सिन्हा, महानायक कुणाल सिंह , अभिनेत्री रिंकू घोष , अभिनेत्री अक्षरा सिंह , निर्देशक आनद गहतराज को भी विभिन्न सम्मान से  सम्मानित किया गया।  udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment