Wednesday, December 24, 2014

२३ जनवरी से चलेगी प्रेम राय की हुकूमत


भोजपुरी फिल्म जगत की बहुचर्चित फिल्म हुकूमत अब प्रदर्शन के लिए तैयार है और २३ जनवरी से फिल्म का प्रदर्शन बिहार में शुरू हो रहा है।  श्रेयस फिल्म्स के बैनर तले निर्माता प्रेम राय व निर्देशक अरविन्द चौबे की जोड़ी ने इसके पूर्व साल २०१४ की हिट फिल्मो में से  एक जानेमन का निर्माण किया था इसीलिए मुहूर्त के बाद से ही  हुकूमत भोजपुरी फिल्म जगत में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।  इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत है की इस फिल्म में भोजपुरिया गायकी के सिरमौर पवन सिंह और भोजपुरी के चर्चित गायक व अभिनेता अरविन्द अकेला कल्लू पहली बार एक साथ परदे पर दिखेंगे।   निर्माता प्रेम राय व निर्देशक अरविन्द चौबे के अनुसार , हुकूमत में पवन सिंह ने अभिनय का हर रंग परदे पर बिखेरा है और उन्होंने फिल्म के टाइटल को पूरी तरह चरितार्थ किया है।  पवन सिंह के साथ इस फिल्म में काजल राघवानी जबकि कल्लू के साथ  तनुश्री की रोमांटिक जोड़ी है।  हुकूमत के लेखक  एस के चौहान, संगीतकार घुँघरू , गीतकार आज़ाद सिंह, प्यारे लाल कवि जी ,  मनोज मतलबी  और कार्यकारी निर्माता निशांत सिंह है।  फिल्म के अन्य प्रमुख कलाकारों में   संजय पाण्डेय, जसविंदर जस्सी, सूर्या द्वेदी , शिवा राजपूत ,   विनोद मिश्रा, जशवंत कुमार , धर्मेन्द्र तिवारी और माया यादव मुख्य भूमिका में हैं।  निर्देशक अरविन्द चौबे के अनुसार , हुकूमत में हर वो रंग है जो भोजपुरिया दर्शको को पसंद आएगी।  निर्माता प्रेम राय ने बताया की एक बड़े कैनवास पर इस फिल्म का निर्माण किया जा रहा  और उन्हें उम्मीद है की हुकूमत दर्शको के दिलो पर राज करेगी।udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment