Thursday, June 26, 2014

फिर चिंटू के साथ दिखेगी प्रियंका


भोजपुरी फिल्मो की चर्चित अदाकारा प्रियंका पांडे एक बार फिर से भोजपुरिया परदे पर प्रदीप पांडे चिंटू के साथ रोमांस करते दिखेंगी।  प्रियंका की पहली भोजपुरी फिल्म जीना तेरी गली के निर्देशक राजकुमार आर पांडे ने प्रियंका को अपनी निर्माणाधीन फिल्म नगीना में चिंटू के अपोजिट कास्ट किया है और फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।  उल्लेखनीय है की जीना तेरी गली के सफलता के बाद प्रियंका गुजराती फिल्म जगत में व्यस्त हो गयी थी।  एक साल के बाद इसी साल प्रियंका ने भोजपुरी फिल्म जगत में अपनी वापसी की और जानेमन , दीवानगी हद तक , विलेन सहित कई फिल्मो में भोजपुरी के बड़े बड़े सितारों के अपोजिट काम किया।  नगीना प्रियंका की इस साल की पांचवी फिल्म है।  प्रियंका के अनुसार , भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्रीज़ में राजकुमार पांडे हिट फिल्मो के प्रयाय माने जाते हैं और उन्हें ख़ुशी है की एक बार फिर से उन्हें उनकी फिल्म का हिस्सा बनने का मौक़ा मिला।  उल्लेखनीय है की प्रियंका की वापसी के साथ ही उनके पास फिल्मो की कतार लग गयी है और मात्र एक फिल्म के रिलीज़ होने के साथ ही उनकी गिनती भोजपुरी की बड़ी अभिनेत्रियों में होने लगी है।  

No comments:

Post a Comment