Monday, February 10, 2014

वीणा सिनेमा हॉल में दर्शको से रुबरु हुए अक्षरा व प्रकाश जैस

 प्रतिज्ञा २ मेरी सर्वश्रेष्ठ फिल्मो में से एक - अक्षरा सिंह



 भोजपुरी फिल्मो के संकट मोचन कहे जाने वाले सुजीत तिवारी की  भोजपुरी फिल्म प्रतिज्ञा २  इसी शुक्रवार  ( ७ फरवरी  को )  बिहार व मुम्बई के लगभग डेढ़ सौ  सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई है और फ़िल्म को अप्रत्याशित सफलता मिलती नज़र आ रही है  प्रतिज्ञा २ भोजपुरी फ़िल्म जगत की पहली ऐसी फ़िल्म है जो  बिहार में ९१ सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज़ हुई है।  आज फ़िल्म में मुख्य भूमिका निभा रही अभिनेत्री अक्षरा सिंह और अभिनेता प्रकाश जैस पटना के वीणा सिनेमा हॉल पहुचे और दर्शको के साथ फ़िल्म का लुत्फ़ उठाया। उन्होंने दर्शको से सीधा संवाद  स्थापित किया।   सी पी आई मूवीज ( सुजीत तिवारी ) प्रस्तुत व जय  माँ आकस्मिनी फिल्म्स  द्वारा निर्मित इस फिल्म के निर्देशक हैं सुशील कुमार उपाध्याय जबकि फिल्म का निर्माण किया है संजय यादव , हर्ष तिवारी व अभिषेक तिवारी ने। अपनी भूमिका के सम्बन्ध में अक्षरा ने  बताया की वह  एक डांसर   की भूमिका में जो की एक पुलिस अधिकारी से प्यार करती है। अक्षरा के अनुसार , प्रतिज्ञा २ के साथ अच्छी बात यह है की यह फिल्म सी पी आई मूवीज ( सुजीत तिवारी ) की है जिन्हे फिल्मो का ज्ञान विरासत में मिली है।  सुजीत तिवारी के दादा जी स्वर्गीय रामायण तिवारी को बिहार का पहला सिने कलाकार होने का गौरव् प्राप्त है।  पटना से लगे मनेर निवासी सुजीत तिवारी की पहचान मुम्बई में एक सफल उद्द्योगपति की है लेकिन उन्होंने भोजपुरी के प्रति अपने प्रेम के कारण भोजपुरी फिल्म जगत में  रखा और आज मात्र दो साल में ही उनकी गिनती भोजपुरी के सबसे बड़े निर्माता व प्रस्तुतकर्ता के रूप में होती है। अक्षरा ने बताया की  प्रतिज्ञा २ को प्रमोट करने के लिए हिंदी फिल्म  धूम ३ और जय हो का सहारा लिया और इन फिल्मो के साथ अपनी फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया। अभिनेता प्रकाश जैस ने बताया कि उनकी इमेज एक हास्य कलाकार की है लेकिन इस फ़िल्म में वो खलनायक के रूप में हैं।   प्रतिज्ञा २ में  सुपर स्टार पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अनिल सम्राट , सुशील सिंह, स्मृति सिन्हा, अक्षरा सिंह, काजल राघवानी  , संजय यादव ,  दीपक  सिन्हा ,  विष्णु शंकर बेलू, बालगोविंद ,   माया यादव और कुणाल सिंह मुख्य भूमिका में हैं। अक्षरा ने बताया की इसी महीने वो पटना और मनेर में सी पी आई मूवीज की अगली फ़िल्म तिरंगा की शूटिंग करेंगी।  तिरंगा भोजपुरी की पहली ऐसी फ़िल्म होगी जिसमे हिंदुस्तान - पाकिस्तान की प्रेम कथा शामिल होंगी।  
 udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment