Friday, January 31, 2014

Rakhi Tripathi 's Bold avtar in Dariya dil

दरिया दिल से बोल्ड हुई राखी
भोजपुरी फिल्मो की जानी मानी अभिनेत्री राखी त्रिपाठी का बोल्ड लुक से दर्शक दीदार होंगे लेखक निर्देशक विमल कुमार की फ़िल्म दरिया दिल में। फ़िल्म में राखी एक आधुनिक लड़की की भूमिका में हैं जो फ़िल्म के नायक यश मिश्रा के दिलफेंक अंदाज़ के कारण अपना मतलब साधने के लिए उनसे प्यार का नाटक करती है। मुम्बई टाकीज़ ( इंडिया ) के बैनर तले निर्माता वरदान आष्टा की इस फ़िल्म के प्रस्तुतकर्ता दीपक शाह। फ़िल्म में यश कुमार , रानी चटर्जी , राखी त्रिपाठी, के साथ साथ महानायक कुणाल सिंह राकेश पाण्डेय , गोपाल राय, नीलिमा सिंह, प्रिया पांडे, सोनिया मिश्रा , अशोक कुलकर्णी , संजय वर्मा व विजय वर्मा और संजय पांडे मुख्य भूमिका में हैं । यही नहीं भोजपुरी कि हॉट केक कही जाने वाली अभिनेत्री अंजना सिंह मेहमान भूमिका में अपना जलवा बिखेर रही है। निर्देशक विमल कुमार के अनुसार, दरिया दिल में राखी त्रिपाठी और यश के कई गरमा गरम दृश्य तो हैं ही साथ ही चर्चित मॉडल आर्यमान भाटिया के साथ एक हॉट रोमांटिक सांग भी है। राखी त्रिपाठी ने बताया चूँकि दरिया दिल में उनका किरदार ही बोल्ड लड़की का था इसीलिए उन्होंने जो भी किया दृश्य की मांग पर किया और फ़िल्म की कथा में वो किरदार बिल्कुल ही फिट है। बहरहाल निर्माण काल में ही जबर्दस्त एक्शन और बोल्ड दृश्य के कारण दर्शको में हॉट केक बनी दरिया दिल जल्द ही दर्शको के सामने होंगी। udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment