Thursday, January 10, 2013

Payal Seth's Birthday bash

पायल सेठ के जन्मदिन पर झूमे सितारे भोजपुरी फिल्मो की जानी मानी अभिनेत्री पायल सेठ ने धूम धाम से अपना जन्मदिन मनाया . मुंबई के गोरेगांव स्थित अजंता पार्टी हॉल में देर रात तक चले इस समारोह में भोजपुरी फिल्म जगत के लोगो ने जम कर ठुमका लगाया। कई फिल्मो में अपना जलवा बिखेर चुकी अभिनेत्री पायल सेठ भोजपुरी की उन गिनी चुनी अभिनेत्रियों में शामिल है जो अपनी हर ख़ुशी भोजपुरी फिल्म जगत के लोगो के साथ बाँटना पसंद करती है। पिछले दिनों अपने जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने भव्य पार्टी का आयोजन किया जिसमे अभिनेता सुदीप पाण्डेय, अनिल सम्राट, अवधेश मिश्रा, ब्रिजेश त्रिपाठी, बिपिन सिंह , फूल सिंह, गौरव झा, गौरीशंकर, गिरीश शर्मा , विष्णु शंकर बेलु , भोजपुरी फिल्म जगत में हॉट केक व बॉक्स ऑफिस की रानी के नाम से मशहूर अभिनेत्री अंजना सिंह, ऋतू पाण्डेय, जे . नीलम, निर्देशक राज कुमार पाण्डेय, बबलू सोनी, रवि कश्यप, दिनेश यादव, निर्माता शंभू पाण्डेय, संजय यादव सहित भोजपुरी व हिंदी फिल्म जगत के कई जाने माने लोग मौजूद थे . देर रात तक चली इस पार्टी में लोगो ने जम कर ठुमका लगाया .

No comments:

Post a Comment