Wednesday, August 3, 2016

सस्पेंस थ्रिलर ‘‘सन्नाटा’’ का भव्य संगीतमय मुहूर्त सम्पन्न

आम्रपाली फिल्म प्रोडक्शन कृत भोजपुरी फिल्म ‘‘सन्नाटा’’ का भव्य संगीतमय मुहूर्त प्रख्यात पाश्र्वगायक उदित नारायण द्वारा गाये गीत के साथ पिछले दिनों ए.बी. साउण्ड, चार बंगला, अंधेरी (प.), मुंबई में सम्पन्न हुआ। गीतकार प्यारेलाल यादव ‘कवि’ व कुमार लाल और संगीतकार अमन श्लोक हैं। इस फिल्म के निर्माता बी.एन. पंडित व शिव रतन भगत तथा लेखक-निर्देशक कुमार विकल, कैमरामैन प्रमोद पांडेय और पी.आर.ओ. समरजीत हैं। इस फिल्म के मुख्य कलाकार हैं-लक्ष्य कुमार, नेहाश्री, करण सिंह, रितेश राय, श्वेता वर्मा, सचित कुमार, पूजा रे, श्रवण कुमार, आरती श्रीवास्तव, शकीला मजीद, के.के. गोस्वामी और बृजेश त्रिपाठी। यह फिल्म शीघ्र ही दिल्ली व आसपास के लोकेशनों पर फिल्मायी जायेगी।
‘‘सन्नाटा’’ दहेज प्रथा जैसी कुरीति और उसके घातक परिणामों पर प्रहार करती एक सोशल सस्पेंस थ्रिलर है। इस फिल्म में निर्देशक कुमार विकल एक नया प्रयोग कर रहे हैं। भोजपुरी फिल्मों में मंच से लोकगीत गाने वाले कलाकारों का तो स्वागत होता रहा है। लेकिन, पहली बार किसी फिल्म में मंच के सशक्त अभिनेता प्रवेश पा रहे हैं और वह भी हिन्दी रंगमंच के कलाकार। एक अद्भुत संयोग है कि इस फिल्म के नायक (लक्ष्य कुमार) और खलनायक (करण सिंह) दिल्ली के सुप्रसिद्ध रामलीला ग्रुप के कलाकार हैं। लक्ष्य, श्रीराम और करण, रावण के रूप में राजधानी मंे चर्चित हैं। लक्ष्य इस फिल्म में नायक हैं और संयोग से उनके चरित्र का नाम राम ही है। करण एक अघोड़ी तांत्रिक हैं और वह खलनायक हैं। चर्चित अभिनेत्री नेहाश्री, राम की सीता हैं। रितेश राय पुलिस आॅफिसर हैं और सचित भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में है। बृजेश त्रिपाठी भी एक नये रूप में नजर आयेंगे। कुल मिलाकर कुमार विकल की यह फिल्म एक सार्थक और मनोरंजक फिल्म होगी।
udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment