Wednesday, November 18, 2015

छठ पर मनोज तिवारी के कार्यक्रम में अंजना के परफॉर्म से झूमे दर्शक

 भोजपुरी फिल्मो की हॉट केक कही जाने वाली अभिनेत्री अंजना सिंह ने बिहार वासियों के लोक आस्था के पर्व छठ के अवसर पर दिल्ली में आयोजित समारोह में दर्शको का मन मोह लिया।  दिल्ली के साकेत में आयोजित भाजपा सांसद मनोज तिवारी के कार्यक्रम में मौजूद अंजना सिंह ने भोजपुरिया शो के शहंशाह मनोज तिवारी के कई भक्ति गानो पर परफॉर्म किया।  कार्यक्रम में मनोज तिवारी के साथ उनकी जुगलबंदी को लोगो ने खूब पसंद किया।  उल्लेखनीय है की भोजपुरी के शो में अंजना सिंह की जबरदस्त डिमांड है।  पिछले तीन साल से वो दोहा में बकरीद पर आयोजित शो का हिस्सा रही है।  अंजना ने हाल ही में भोजपुरी की बहुचर्चित फिल्म मोकामा ज़ीरो किलोमीटर की शूटिंग पूरी की है।     udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment