Tuesday, November 10, 2015

बिहार चुनाव में भोजपुरी फिल्म जगत को सौ फीसदी सफलता

डॉ  सुनील तीसरी  बार  बिनय बिहारी दुसरी  बार तो  संजय यादव पहली बार बने विधायक    
हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भोजपुरी फिल्म जगत के तीन उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई जिनमे सभी तीन को सफलता मिली।  इन तीन में भाजपा के टिकट पर चुने गए डॉ  सुनील तीसरी  बार , भाजपा से ही चुनाव जीते बिनय बिहारी दुसरी  बार तो राजद के टिकट पर चुन कर आये संजय यादव पहली बार विधायक बने हैं।
Sanjay yadav
Dr Sunil
Vinay Bihari
पहली बार चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे भोजपुरी फिल्म निर्माता व अभिनेता संजय यादव विक्रमगंज के काराकाट विधानसभा से राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार थे।  चुनाव में उन्होंने जदयू के निवर्तमान विधायक व भाजपा उम्मीदवार राजेश्वर राज को १२ हजार मतों के अंतर से पराजित कर सफलता हासिल की।
 चंपारण के लौरिया विधानसभा से भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ रहे विनय बिहारी लौरिया विधानसभा से निर्दलीय चुनाव जीत चुके हैं।
 पंद्रह हजार से भी अधिक  भोजपुरी गीतों की रचना कर चुके विनय बिहारी ने इस चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के अपने निकटतम प्रत्याशी राम कौशल सिंह को पराजित किया।  बिहारशरीफ विधानसभा से दो बार जदयू  के टिकट पर चुनाव जीत चुके बिहार झारखण्ड मोशन पिक्चर्स असोशिएशन के अध्यक्ष व जाने माने फिल्म निर्माता डॉ सुनील इस चुनाव में भाजपा के टिकट पर अपनी किस्मत आजमा रहे थे।  डॉ सुनील ने जदयू उम्मीदवार असगर शमीम को पराजित किया।
भोजपुरी फिल्म जगत की शतप्रतिशत सफलता पर भोजपुरी फिल्म जगत में जश्न का माहौल है।  जाने माने फिल्म प्रचारक उदय भगत , जो इस चुनाव में कई उम्मीदवारों के लिए काम कर रहे थे ने बताया की काराकाट से विधायक संजय यादव के माध्यम से फिल्म जगत के लोग नयी सरकार से भोजपुरी फिल्म जगत के उत्थान के लिए कुछ आवश्यक मांग करेंगे।  संजय यादव ने भी कहा है की भोजपुरी फिल्म जगत उनकी प्राथमिकता में शामिल है।

No comments:

Post a Comment