Thursday, November 5, 2015

भोजपुरिया अभिनेत्रियों की दीपावली


मुंबई की माटी में रचे बसे भोजपुरिया सितारों का हर त्योहार आज भी उनकी अपनी माटी के ही अनुरूप ही होता है।  आइये जानते हैं की भोजपुरी की कुछ नामचीन अभिनेत्री इस दीपावली को कैसे सेलिब्रेट कर रही है।  
स्मृति सिन्हा - 
भोजपुरी की दो दर्ज़न से भी अधिक हिट फिल्मो का हिस्सा रही और सोनी टीवी के शो सूर्यपुत्र कर्ण में गंधारी की भूमिका निभा रही स्मृति मूलरूप से बिहार के भागलपुर की निवासी है।  स्मृति इस साल अपनी दीपावली अपने परिवार व पारिवारिक दोस्तों के साथ मुंबई स्थित अपने आवास में ही मना रही है।  स्मृति कहती है दीपावली रौशनी का त्योहार है लेकिन आतिशबाज़ी खासकर तेज आवाज वाली आतिशबाज़ी से उन्हें काफी परेशानी होती है इसीलिए ना वह खुद जलाती है और ना ही जलाना पसंद करती है।  लक्ष्मी पूजन के बाद एक दूसरे में मिठाई बाँट कर खुशियाँ मनाना उन्हें काफी पसंद है।


अंजना सिंह 
भोजपुरी फिल्मो की होटकेक कही जाने वाली अभिनेत्री अंजना  सिंह की इस साल की दीवाली उनकी चर्चित फिल्म मोकामा जीरो किलोमीटर के सेट पर गुजरात के भुज में अपने सहकलाकार निरहुआ , आम्रपाली के साथ होने वाली है।  अंजना सिंह के अनुसार , यह दीवाली उनके लिए ख़ास मायने रखता है क्योंकि उनकी बेटी अदिति की यह पहली दीवाली है , इसके अलावा उनके ड्रीम रोल वाली फिल्म बहुरानी दीवाली के ठीक बाद रिलीज़ हो रही है।  अंजना परंपरागत रूप से लक्ष्मी पूजन करती है और पठाखे जलाने का भी उन्हें शौक है।

सुभी शर्मा - 

मूलतः जयपुर की रहने वाली सुभी शर्मा इस दीवाली पर काफी खुश है क्योंकि बरसो बाद उन्हें अपने घर , अपने परिवार के साथ दीवाली मनाने का मौक़ा मिल रहा है।  राजस्थानी होने के कारण वो हर साल परम्परागत रूप से पूजा अर्चना करती है और फिल्म अपने रिश्तेदारो के घर जाकर बड़े बुजुर्गो से आशीर्वाद लेती है।  सुभी को रंग बिरंगी  लाइट्स काफी पसंद हैं इसीलिए घर की सजावट पर वह खुद ध्यान देती है।  सभी बताती है - इस बार घर पर अपने परिवार , भाई बहन और दोस्तों के बीच रहूंगी इसीलिए इस दीवाली उनकी ख़ुशी दुगुनी होने वाली है।  उनकी हालिया रिलीज़ गुलामी का एक तरह से सेलिब्रेशन भी बन जाएगा यह दीवाली।

पल्लवी सिंह - 
भोजपुरी फिल्मो की नयी सनसनी पल्लवी सिंह अपनी इस साल की दीवाली पर ज्यादा खुश है क्योंकि इसी साल उन्होंने बतौर अभिनेत्री अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुवात की है।  पल्लवी के अनुसार , दीवाली में मैं माँ लक्ष्मी का पूजन कर उनसे अपने उज्जवल भविष्य की कामना करूंगी , साथ ही मेर्री आने वाली फिल्मे अच्छी चले इसके लिए भी प्रार्थना करूंगी।  मूलतः आजमगढ़ की रहने वाली पल्लवी  बचपन से मुंबई में रही है इसीलिए उन्हें गॉव की दीवाली की याद नहीं आती।
 udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment