Thursday, January 1, 2015

रांची में फ़िल्मी सितारों से सजेगी सी सी एल की महफ़िल

सलमान , बॉबी देओल सहित कई बड़े स्टार १७ जनवरी को रांची में 

रांची , फ़िल्मी सितारों के क्रिकेट लीग यानी सी सी एल का दो महत्वपूर्ण मैच इस सीजन में भी रांची में खेला जाएगा और इस बार पहली बार बॉलीवुड सितारों की टीम मुंबई हीरोज भी अपने खेल का प्रदर्शन स्थानीय स्टेडियम में करेगी।  खबर है की इस बार खुद सलमान खान और कई बड़े सितारे स्टार व क्रिकेटर का हौसला बढ़ाने के लिए रांची में मौजूद रहेंगे।  यह मैच आगामी १७ जनवरी को होना तय हुआ है।  भोजपुरी दबंग के प्रवक्ता रंजन सिन्हा ने यह जानकारी दी है।  
उल्लेखनीय है की भोजपुरी सितारों की टीम भोजपुरी दबंग के दो वर्ष पूर्व सी सी एल में शामिल किया गया था और मनोज तिवारी की अगुवाई वाली इस टीम ने रांची को अपना होम ग्राउंड घोषित किया था।  दो वर्ष पूर्व भोजपुरी दबंग ने वीर मराठी के विरुद्ध अपना मैच यहाँ खेला था जबकि पिछले साल वर्षा से वाधित मैच में १६ फरवरी को  भोजपुरी दबंग का मुकाबला तमिल फिल्म जगत की टीम चेन्नई राइनोज के साथ हुआ था।  इस साल यानी सी सी एल के सीजन ५ में १७ जनवरी को भोजपुरी दबंग का मुकाबला तेलगु वारियर्स से जबकि मुंबई हीरोज़ का मुकाबला केरला स्ट्राइकर से होना तय हुआ है।  भोजपुरी दबंग के प्रवक्ता रंजन सिन्हा  के अनुसार , होम ग्राउंड होने के कारण रांची में भोजपुरी दबंग का एक मैच रांची में होना तय होता है, लेकिन इस बार भोजपुरी कलाकारों के साथ साथ हिंदी फिल्म जगत के भी कई नामी गिरामी कलाकार मौजूद रहेंगे , जिनमे पहला नाम है सलमान खान का।   भोजपुरी दबंग के कप्तान मनोज तिवारी, उपकप्तान दिनेश लाल यादव निरहुआ है जबकि इस टीम में रवि किशन, विक्रांत सिंह, प्रवेश लाल यादव, उदय तिवारी , आदित्य ओझा , सुशील सिंह, प्रकाश जैस, अयाज़ खान, विकास सिंह , जय यादव, सूर्या,  वैभव आदि शामिल है।  भोजपुरी दबंग के मैनेजर हैं विकास सिंह।  बहरहाल , सी सी एल के इस सीजन में रांची में फ़िल्मी सितारों की महफ़िल सजने वाली है।    

No comments:

Post a Comment