Tuesday, November 4, 2014

विराज ने पहली बार गया गाना Viraj Bhat become singer


भोजपुरी फिल्मो के ही मैन कहे जाने वाले अभिनेता विराज भट्ट ने पहली बार किसी गाने में अपनी आवाज़ दी है और उन्होंने यह गाना पूर्व योजना के तहत नहीं बल्कि इत्तेफ़ाकन गया।  हुआ यूँ की विराज अपनी अगली फिल्म लागी तोहसे लगन के गाने की रिकॉर्डिंग में गए थे।  निर्देशक रवि कश्यप की इस फिल्म में गीत संगीत एस कुमार दे रहे हैं।  फिल्म का आखिरी गाना उन्होंने कई गायको की आवाज़ में रिकॉर्ड किया लेकिन ना तो एस कुमार और ना ही रवि कश्यप गाने से संतुष्ट दिखे।  इस गाने को लेकर बातचीत चल ही रही थी की विराज अचानक इस गाने के बोल को गुनगुनाने लगे।  विराज के गाने के अंदाज़ से दोनों ने विराज से आग्रह किया की एक बार वो इस गाने को गाने की कोशिश करें।  विराज ने उनका आग्रह स्वीकारते हुए गाना गया और जब गाना पूरा हुआ तो सभी ने उसकी तारीफ़ की और इस तरह अपने ६ साल के भोजपुरी फिल्म सफर में विराज ने पहली बार गाना गाने का भी अवसर प्राप्त कर लिया।  विराज के अनुसार , वो शौकिया गुनगुनाते रहते हैं लेकिन गाना गाने का अवसर उन्हें कभी प्राप्त नहीं हुआ।
उल्लेखनीय है की रामपरी इंटरटेनमेंट  के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्माता संतोष सुमन व मुमताज़ आलम हैं।  फिल्म की कथा - पटकथा खुद रवि कश्यप की  है जबकि संवाद लिखा है के मनोज सिंह ने।  लागी तोहसे लगन  के संगीतकार एस कुमार हैं।  फिल्म में विराज भट्ट , यश मिश्रा , काजल राघवानी, भाषा झा , रिश्ता बसंत , राजन मोदी, सोनू झा , दिलीप सिन्हा, ललितेश झा , दीपक सिन्हा , अरुण सिंह , राहुल श्रीवास्तव आदि है।  इसके अलावा अभिनेत्री अनारा गुप्ता भी एक विशेष गाने में दिखेंगी।   फिल्म की शूटिंग इसी माह  बिहार के मुंगेर, सीतामढी आदि शहरो में संपन्न होगी। udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment