Tuesday, November 4, 2014

रवि कश्यप की सरप्राइज़ बर्थडे पार्टी


भोजपुरी फिल्मो के जाने माने निर्देशक रवि कश्यप के लिए उनका जन्मदिन काफी खुशियों भरा रहा।  अपने जन्मदिन ३ नवम्बर को वे अपनी आगामी फिल्म लागी तोहसे लगन के गाने की रिकॉर्डिंग में व्यस्त थे , उसी समय उनकी यूनिट के लोगो ने स्टूडियो को बर्थडे हॉल के रूप में बदल दिया।  उनके यूनिट के सिकंदर , ऋषि ने एक खूबसूरत केक लाया।  वे केक काटते उसी वक़्त उनके फिल्म के निर्माता मुमताज आलम , अभिनेता विराज भट्ट  वहाँ पहुंच गए और खुशनुमा माहोल में धूमधाम से रवि कश्यप का जन्मदिन मनाया गया।  रवि कश्यप ने अपने यूनिट की तारीफ़ करते हुए कहा की यह उनका सौभाग्य है की उन्हें अच्छे और उनसे प्यार करने वालो का साथ मिला है।  उल्लेखनीय है की रवि कश्यप इसी  माह अपनी अगली फिल्म लागी तोहसे लगन की शूटिंग बिहार में शुरू कर रहे हैं।  रामपरी इंटरटेनमेंट  के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्माता संतोष सुमन व मुमताज़ आलम हैं।  फिल्म की कथा - पटकथा खुद रवि कश्यप की  है जबकि संवाद लिखा है के मनोज सिंह ने।  लागी तोहसे लगन  के संगीतकार एस कुमार हैं।  फिल्म में विराज भट्ट , यश मिश्रा , काजल राघवानी, भाषा झा , रिश्ता बसंत , राजन मोदी, सोनू झा , दिलीप सिन्हा, ललितेश झा , दीपक सिन्हा , अरुण सिंह , राहुल श्रीवास्तव आदि है।  इसके अलावा अभिनेत्री अनारा गुप्ता भी एक विशेष गाने में दिखेंगी।  
udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment