Sunday, November 9, 2014

लागी नाही छूटे रामा में प्रियंका


दुर्गा पूजा , दीपावली और छठ पर धूम मचा चुकी भोजपुरी फिल्म जगत की चर्चित अभिनेत्री प्रियंका  पंडित इन दिनों निर्देशक जगदीश शर्मा की फिल्म लागी नाही छूटे रामा की शूटिंग में व्यस्त है।  इसी साल जनवरी में भोजपुरी फिल्म जगत में अपनी वापसी करने वाली प्रियंका की इसके पूर्व  जानेमन, दीवानगी हद तक, विलेन और  नगीना रिलीज़ हो चुकी है और सबमे उसके अभिनय की जबरदस्त तारीफ़ हुई है।  प्रियंका की अगली फिल्म जो जीता वही सिकंदर इसी माह बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे रही है जबकि कभी ख़ुशी कभी गम और विरासत का पोस्ट प्रोडक्शन प्रगति पर है। लागी नहीं छूटे रामा में सुपर स्टार पवन सिंह मुख्य भूमिका में हैं।  प्रियंका के अनुसार , यह उनकी खुशकिस्मती है की उनकी वापसी पर भोजपुरी जगत ने उन्हें सम्मान दिया और कई बड़ी फिल्मो का हिस्सा बनी।  लागी नाही छूटे रामा में प्रियंका एक चुलबुली लड़की के किरदार में हैं।  उन्होंने बताया हिंदी की कई बड़ी फिल्मो का निर्माण कर चुके जगदीश शर्मा की भोपजपुरी फिल्म में काम करना उनके लिए काफी सम्मान की बात है।  उल्लेखनीय है की प्रियंका ने राजकुमार आर पांडे की फिल्म जीना तेरी गली से अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुवात की थी लेकिन उसके बाद वह गुजराती फिल्मो में व्यस्त हो गयी थी।  एक साल के बाद उन्होंने जानेमन से  भोजपुरी फिल्म जगत में वापसी की थी।  udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment