Sunday, November 9, 2014

मनोज व कुलदीप श्रीवास्तव को मॉरीशस सरकार का कर्मोयोगी सम्मान


भोजपुरी पत्रकारिता के दो पुरोधाओं मनोज श्रीवास्तव व कुलदीप श्रीवास्तव को मॉरीशस सरकार ने कर्मयोगी पुरस्कार से नवाजा है।  भोजपुरी के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। सप्ताह भर चले इस कार्यक्रम में भोजपुरी साहित्य कला व संस्कृति की धूम रही।


 पिछले 29 अक्टूबर से 5 नवंबर तक मॉरीशस में हुए अंतराष्ट्रीय भोजपुरी सम्मेलन मनोज श्रीवास्तव व कुलदीप श्रीवास्तव  को विशेष रूप से सरकार ने बुलाया था। भोजपुरी संसार के समन्वयक संपादक मनोज श्रीवास्तव व भोजपुरी पंचायत के संपादक कुलदीप श्रीवास्तव को मॉरीशस के सांस्कृति  व कला मंत्री मुकेश्वर चुन्नी हाथो यह विशिष्ट सम्मान मिला।  समारोह में देश विदेश के सैकड़ो पत्रकार मौजूद थे। इस यात्रा के दौरान मॉरीशस के राष्ट्रपति भवन में भोजपुरी पंचायत पत्रिका का लोकार्पण महामहिम श्री राजकेश्वर पुरूयाग के हाथो किया गया।  udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment