Wednesday, July 16, 2014

यश के अभिनय के मुरीद हुए दर्शक

भोजपुरी फिल्मो के एक्शन स्टार यश कुमार का डंका इन दिनों भोजपुरिया दर्शको के दिलो दिमाग पर बज रहा है।  यश की हालिया रिलीज़ दिल लागल दुपट्टा वाली से ना सिर्फ बिहार बल्कि मुंबई और उत्तर प्रदेश के सिनेमाघरों में भी धूम मचा रही है। पिछले साल जून महीने में दिलदार साँवरिया से भोजपुरिया परदे पर कदम रखने वाले यश ने अब तक चार फिल्मो में काम किया है और सबमे उनके काम को दर्शको ने सराहा है।  दिल लागल दुपट्टा वाली से में यश ने ना सिर्फ जोरदार एक्शन किया है बल्कि रोमांटिक और इमोशनल दृश्यों में भी उन्होंने जान डाल दिया है। तन्वी मल्टीमीडिया के बैनर तले निर्माता दीपक शाह की इस फिल्म के निर्देशक  हैं अहमद फरोग सिद्दीकी , जिन्होंने कई बड़ी हिंदी फिल्मो का निर्देशन किया है।  यश की पिछली फिल्म दरिया दिल के निर्देशक थे विमल कुमार , जिन्होंने एक  दर्ज़न से से भी अधिक हिट हिंदी  फिल्मो का निर्देशन किया है।  शुरुवाती  दौर में ही मंझे हुए निर्देशकों के साथ काम करने से यश के अभिनय में चार चाँद लग गया  है।  यह यश की बड़ी सफलता ही मानी जाएगी की आज यश के पास कई फिल्मो की कतार है।  फिलहाल सिलवासा में बालम रसिया की शूटिंग कर रहे यश शूटिंग को पूरा  कर बिहार में हीरो  गमछा वाला की शूटिंग करेंगे  . यश अपनी सफलता का श्रेय भोजपुरिया दर्शको को देते हैं और कहते  हैं की यह उनकी खुशकिस्मती है की दर्शको ने उन्हें उनकी पहली फिल्म से ही सर  आँखों पर बिठा लिया था।    बहरहाल भोजपुरी के नए एक्शन किंग यश के अभिनय और जबरदस्त एक्शन का जादू भोजपुरी फिल्म जगत में  चर्चा का विषय बना हुआ है। 
udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment