Friday, May 9, 2014

निर्देशक पराग पाटिल बुलंदियों पर


चेन्नई और बिहार मे हालिया प्रदर्शित हुई ऐक्शन किंग विराज भट्ट तथा हॉट केक अंजना सिंह अभिनीत फ़िल्म - *गरदा*  सफलता के बाद अब महिला प्रधान बहुरानी फ़िल्म के मध्यम  से फिल्म निर्देशन के क्षेत्र मे बुलंदियां छू रहें है। इसके अलावा एक हिन्दी व एक मराठी फ़िल्म के साथ ही साथ शीघ्र ही एक भोजपुरी फ़िल्म की शूटिंग शुरु करने वाले हैं। पराग पाटिल ने अब तक जितनी भी फिल्मों का निर्देशन किया है उन सबमें स्टार अभिनेत्रियाँ नायिका रही हैं। अब तक इनकी प्रदर्शित भोजपुरी फिल्में - फौजी, मैदाने जंग, गरदा इत्यादि हैं। 
गौरतलब है कि इन्होंने अभी हाल ही अंजना सिंह की केन्द्रीय भूमिका वाली फिल्म - बहुरानी की शूटिंग का पहला शेड्यूल उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला में पूरा किया है। फिल्म के निर्माता शिव प्रकाश सरोज है। लेखक व निर्देशक - पराग पाटिल हैं। महिला समाज की आवाज को बुलंद करने हेतु राम मिश्रा क्रियेशन के बैनर तले निर्मित की जा रही  इस फिल्म के निर्माता शिवप्रकाश सरोज हैं। इस पारिवारिक फिल्म का निर्देशन पराग पाटिल कर रहे हैं। केन्द्रीय भूमिका में शुभम तिवारी, अंजना सिंह, रविराज *दीपू*, पूनम दूबे, वीरेन्द्र चौहान *निरहू*, राम मिश्रा, अलिया अली, कामना सिंह, बबलू यादव, सुनीता सिंह, रोहित राज तथा बालेश्वर सिंह हैं। इस फ़िल्म  के लेखक - शिव प्रकाश सरोज हैं तथा संगीतकार - राम प्रवेश, गीतकार - एस के चौहान व शिव प्रकाश हैं।  छायाकार - जगमिंदर सिंह तथा नृत्य निर्देशक - अशोक मयंक हैं।udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment