Tuesday, March 18, 2014

चेन्नई में रिलीज़ हुई पहली भोजपुरी फ़िल्म गरदा , दर्शको की भारी भीड़


एस एस फिल्म फैक्ट्री  प्रस्तुत तथा एस के फिल्मस (चेन्नई)  के बैनर तले निर्मित चेन्नई (मद्रास) में प्रदर्शित भोजपुरी फ़िल्म "गरदा" ने इतिहास रच दिया है। शुक्रवार 14 मार्च को सिर्फ दो सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया गया था मगर 15 मार्च शनिवार को 6 सिनेमाहाल में रिलीज किया गया और रविवार को 10 सिनेमाहाल हो गया। दर्शकों को फ़िल्म इतनी पसंद आयी कि दो सिनेमाहाल के रविवार के 6 शो की बुकिंग ऑनलाइन एडवांस में हो गयी । निर्माता - श्रवण कुमार एच. और लेखक निर्देशक - पराग पाटिल की मेहनत का ही असर है कि भोजपुरी फ़िल्म- गरदा को चेन्नई में रिलीज किया गया है। भोजपुरी सिनेमा के लिए यह गर्व की बात है क्योंकि अब तक चेन्नई में एक भी भोजपुरी फिल्म रिलीज नही हुई थी।
यह फ़िल्म अभी तक कहीं रिलीज नहीं हुई है। फ़िल्मी पंडितों मानना है कि पहले बिहार में ही फ़िल्म प्रदर्शित किया जाना चाहिए तभी सभी जगह फ़िल्म सफल होती है। इस सोच को बदल दिया है फ़िल्म गरदा ने। इस फ़िल्म के कार्यकारी निर्माता- रमेश चन्द्र शर्मा हैं।
मुख्य भूमिकओं में ऐक्शन किंग विराज भट्ट और हॉट केक अंजना सिंह के साथ बालेश्वर सिंह, हैप्पी, धर्मेन्द्र सिंह, पूनम दूबे, प्रिया शर्मा, राम मिश्रा, सी .पी . भट्ट, दीपक भाटिया, साहिल शेख, वैभव राय, संजय वर्मा, कृष्णदेव राणा, इंद्रसेन यादव, सीमा सिंह, नेहा तिवारी, संजू चौहान, वारिस शाह, मनोज श्रीवास्तव इत्यादि हैं।udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment