Tuesday, March 18, 2014

सी पी आई मूवीज की होली पर सौगात - चरणो की सौगंध

भोजपुरी फ़िल्म जगत की सबसे बड़ी फ़िल्म मेकिंग और फाइनान्स कंपनी सी पी आई मूवीज ( सुजीत तिवारी) ने बिहार के दर्शको को होली पर एक पारिवारिक फ़िल्म चरणो कि सौगंध सौगात के रूप में दी है।  ठीक होली के ही दिन बिहार के लगभग ५० से भी अधिक सिनेमा घरो में प्रदर्शित हुई इस फ़िल्म में सुपर स्टार खेसारी लाल यादव, विशाल तिवारी ,  शुभी शर्मा, काजल राघवानी, बिपिन सिंह, बृजेश त्रिपाठी , रंजीत सिंह , रिया सिंह , दीपक भाटिया आदि मुख्य भूमिका में हैं।  बाली द्वारा निर्देशित व सूर्यकांत द्वारा निर्मित इस फ़िल्म को प्रस्तुत किया है सी पी आई मूवीज ( सुजीत तिवारी ) ने।  इस साल उनकी यह तीसरी फ़िल्म है।  साल की पहली फ़िल्म कच्चे धागे के बाद उनकी फ़िल्म थी प्रतिज्ञा २।  दोनों ही फिल्मो ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई थी।  इस होली पर रिलीज़ हुई चरणो की सौगंध को बहुत ही अच्छी ओपनिंग मिली है।  सी पी आई मूवीज के सुजीत तिवारी ने इसके लिए दर्शको और फ़िल्म के वितरक डॉ सुनील का आभार प्रकट किया है।  उन्होंने कहा की फ़िल्म निर्माण के बाद फ़िल्म का सारा दारोमदार  वितरक पर होता है।  डॉ सुनील जैसा वितरक हो तो फ़िल्म की सफलता तय हो जाती है क्योंकि डॉ सुनील दर्शको की नब्ज को अच्छी तरह पहचानते हैं।  सुजीत तिवारी ने डॉ सुनील को चरणो की सौगंध जैसी पारिवारिक फ़िल्म को बिहार में जन जन तक पहुचाने के लिए उनके प्रति आभार भी प्रकट किया है।  
udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment