Saturday, February 22, 2014

CCL 4 फाइनल से चुके भोजपुरी दबंग , केरला स्ट्राइकर से मिली 8 विकेट से हार


हैदराबाद के लाल बहादुर शास्त्री  स्टेडियम में सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग के पहले सेमीफाइनल में केरला स्ट्राइकर ने भोजपुरी दबंग को  8 विकेट से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया।   टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी भोजपुरी दबंग ने केरला स्ट्राइकर को 128  रनो का लक्ष्य दिया है।  दबंग की शुरुवात अच्छी नहीं रही   दबंग के चार बल्लेबाज मात्र ६ ओवर में ही ५२ रनो के कुल योग पर आउट हो गए।  प्रवेश लाल यादव के रूप में दबंग को पहला झटका लगा , वो मात्र १ रन बनाकर नायर की गेंद पर आउट हुए।  कप्तान मनोज तिवारी दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से १८ रन के निजी स्कोर पर रन आउट हुए।  उन्होंने मात्र ८ गेंदो पर १ छक्के और दो चौके से १८ रन बनाये।  दुसरे छोर पर ताबड़तोड़ रन बना रहे अजोय शर्मा का साथ देने आये उदय तिवारी भी ज्यादा देर तक क्रीज़ पर नहीं जम सके और नंदकुमार की गेंद पर पगबाधा हो गए।  उदय ने १ चौके की मदद से 6 गेंदो में 4 रन बनाये।  १७ गेंदो में ३ चौके और १ छके की मदद से २१ रन बनाने के बाद अजोय शर्मा नंदकुमार की गेंद पर बोल्ड हो गए। पांचवे बल्लेबाज के रूप में आदित्य ओझा आउट हुए।  उन्होंने ११ बॉल पर ६ रन बनाये।  उपकप्तान निरहुआ ने कुछ अच्छे शॉट खेले और १ छक्के और २ चौके कि मदद से २३ बॉल पर २६ रन बनाकर विवेक गोपन का शिकार बने।  दबंग की ओर से निरहुआ सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।  इस सत्र में उन्होंने अपना व्यक्तिगत सर्वाधिक स्कोर भी बनाया। जे पी यादव ने सधी हुई पारी खेली और वो २६ बॉल पर २४ रन बनाकर नोट आउट रहे।  दबंग की और से अकबर नकवी ने नौ रन बनाये।  इस तरह निर्धारित २० ओवर में भोजपुरी दबंग ९ विकेट पर १२७ रन बनाकर पेवेलियन लौटी।  जवाब में खेलने उतरी केरला स्ट्राइकर को पहला झटका २३ रनो के कुल योग पर कोडियरी के रूप में मिला।  उन्हें कप्तान मनोज तिवारी ने पगबाधा आउट किया।  कोडियरी ने १७ रनो की पारी खेली।  राजीव पिल्लै का साथ देने आये नन्द कुमार ने सधी हुई पारी खेली और  टीम का स्कोर को १ विकेट के नुक्सान पर  ९२  रन तक पंहुचा दिया। इन दोनों कि बड़ी साझेदारी का अंत किया अयाज़ खान ने।  उन्होंने राजीव पिल्लै को ३८ के निजी स्कोर पर आउट किया।  केरला स्ट्राइकर की और से नन्द कुमार ने सर्वाधिक  ४८  रन बनाये।  उन्हें मैन ऑफ़ द मैच दिया गया।  केरला ने निर्धारित लक्ष्य १८.३ ओवर में ही पूरा कर लिया।  udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment