Thursday, November 7, 2013

सन्यासी बलमा की शूटिंग समाप्त

सिन्धुजा चलचित्र के बैनर तले निर्मित फ़िल्म - सन्यासी बलमा की शूटिंग समाप्त हो गयी है। पोस्ट प्रोडक्शन कार्य तेज गति से किया जा रहा है। निर्देशक - अजय कुमार झा निर्देशित इस फ़िल्म के माधयम से समाज को आईना दिखाने का प्रयास किया गया है। यह फ़िल्म आज के साधू-सन्यासी के जीवन पर आधारित है। फ़िल्म की कथा - सिन्धुजा मिश्रा ने लिखा है जबकि पटकथा एवं संवाद लिखा है - मनोज टाईगर ने। संगीतकार - मधुकर आनंद तथा गीतकार - विनय बिहारी, प्यारेलाल यादव *कविजी* एवं आर आर पंकज हैं। इस फ़िल्म के सहनिर्माता - आभा मिश्रा, हरदीप सिंह पुरी, पुनीत बत्रा, उपिन बत्रा, नागराज काकनुर एवं शुभेंदु शर्मा है। मुख्य भूमिकाओं में नवोदित नायक - जलज कुमार, मोनालिसा, शुभम तिवारी, प्रिया शर्मा, मनोज टाईगर, गोपाल राय, अनूप अरोरा, किरन यादव, देव सिंह, अभय राज तथा अवधेश मिश्रा है। छायांकन - नीटू इकबाल सिंह, मारधाड़ - हीरालाल यादव, नृत्य निर्देशन - पप्पू खन्ना, कला निर्देशन - रवि तिवारी का है। udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment