Monday, October 28, 2013

पूरी हुई सुजीत तिवारी की प्रतिज्ञा २

भोजपुरी फ़िल्म जगत कि सबसे चर्चित व पहली सीक्वल फ़िल्म प्रतिज्ञा २ की शूटिंग संपन्न हो गयी है। पनवेल के स्वप्न नगरी में फ़िल्म का आखिरी चरण पूरा किया गया। सी पी आई मूवीज ( सुजीत तिवारी ) कि इस फ़िल्म के निर्माता है संजय यादव व अनंजय रघुराज जबकि निर्देशक हैं सुशील उपाध्याय। प्रतिज्ञा २ कई खासियतों को अपने में समेटे हुए है। इस फ़िल्म में पहली बार सुपर स्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव साथ साथ दिखेंगे , जबकि इन दोनों का साथ दे रहे हैं अनिल सम्राट और उनके अपोजिट होंगी चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह, जबकि पवन सिंह के साथ काजल राघवानी व खेसारी लाल के साथ स्मृति सिन्हा। भोजपुरी कि इस मल्टी स्टारर फ़िल्म में सुशील सिंह एक क्रूर नेता कि भूमिका में दिखेंगे। इसके साथ ही इस फ़िल्म से एक खलनायक संजय यादव का भोजपुरिया परदे पर आगाज़ हो रहा है। सुशील सिंह व संजय यादव के साथ विष्णु शंकर बेलू भी खलनायिकी का रंग भरेंगे। भोजपुरिया महानायक कुणाल सिंह इस फ़िल्म में पुलिस अधिकारी कि भूमिका में दिखाई देंगे। सुजीत तिवारी के अनुसार , प्रतिज्ञा २ में हर वो रंग है जिसे दर्शक देखना पसंद करेंगे। फ़िल्म के गाने इतने कर्णप्रिय हैं कि वो भोजपुरिया श्रोताओं के दिलो पर राज करेगा। मात्र दो साल में ही भोजपुरी कि लगभग दो दर्शन फिल्मो को प्रजेंट कर चुकी सी पी आई मूवीज इस फ़िल्म के निर्माण से भी जुडी है। उन्होंने बताया कि फ़िल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू हो चूका है और जल्द ही फ़िल्म सम्पूर्ण भारत में एक साथ प्रदर्शित कि जायेगी। फ़िल्म के निर्माण में सी फेक्टर अर्थात कास्ट्यूम, कैमरा , कास्टिंग और कॉन्सेप्ट का ध्यान रखा गया है और उनकी कोशिश होगी कि सी पी आई मूवीज के बैनर से निर्मित हर फ़िल्म में इस पर ध्यान रखा जाये। बहरहाल मनोरंजन के हर रंग से सराबोर इस फ़िल्म कि प्रतीक्षा में लगे भोजपुरिया दर्शको की इस फ़िल्म को देखने कि इच्छा जल्द ही पूरी होनेवाली है। udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment