Thursday, January 31, 2013

'दिल हो गईल कुर्बान' का फर्स्ट लुक जारी

आर . एस . फिल्म्स प्रोडक्शन की फिल्म- ''दिल हो गईल कुर्बान'' का फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। यह फिल्म कड़ी मेहनत और पूरी टीम के सहयोग से बनकर तैयार है। फिल्म के निर्देशक 'मिथिलेश अविनाश', तथा निर्माता- ''आर एस तिवारी'' हैं। सदर (पाण्डव वासी), प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश के मूल निवासी आर. एस. तिवारी (रमा शंकर तिवारी) कई सालों से व्यापार जगत में अच्छे व्यवसायी के रूप में जाने जाते है, परन्तु भोजपुरी माटी में पले बढ़े तथा भोजपुरिया प्रेम की वजह से बतौर निर्माता और नायक सम्पूर्ण पारिवारिक, पूरी तरह से भारतीय एवं स्वस्थ मनोरंजक पूर्ण फिल्म *दिल हो गईल कुर्बान* के निर्माण की बुनियाद रख दी और अब मुंबई में पोस्ट- प्रोडक्शन का कार्य सम्पूर्ण किया जा चुका है। मुख्य भूमिकाओं में रमा शंकर तिवारी, मोहिनी घोष, अविनाश शाही, प्रिया शर्मा, सोनिया मिश्रा, पूनम वर्मा, गोपाल राय। बिपिन सिंह, विष्णु शंकर बेलू , राज कपूर शाही, यशवंत कुमार जायसवाल, सुशिल कुमार सिंह, राहुल, समीर, टोनी, संजय, मुकेश, शत्रुघ्न तिवारी, डी के शुक्ला तथा दीपक भाटिया है। आइटम नृत्य- सीमा सिंह एवं मेहमान भूमिका में हीरालाल यादव हैं। गौरतलब है कि आगामी 15 फ़रवरी को आर एस तिवारी का जन्मदिन भी है इसलिए इस शुभ अवसर पर उनकी म्यूजिक कम्पनी ''आर एस म्यूजिक'' के द्वारा मुंबई में फिल्म का म्यूजिक लांच किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment