Monday, December 31, 2012

बार गर्ल की भूमिका में अक्षरा सिंह

भोजपुरी फिल्मो की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह जल्द ही एक बार गर्ल की भूमिका में नज़र आने वाली है . भोजपुरी की पहली सीक्वल फिल्म प्रतिज्ञा 2 में अक्षरा का यह नया रूप देखने को मिलेगा। फिल्म में वह अभिनेता अनिल सम्राट के अपोजिट हैं जो एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में दिखेंगे। इस फिल्म में पवन सिंह, खेसारी लाल, स्मृती सिन्हा काजल राघानी व सुशिल सिंह मुख्य भूमिका में हैं। सत्यमेव जयते से अपनी फ़िल्मी कैरियर की शुरुवात करने वाली अक्षरा सिंह भोजपुरी की उन गिनी चुनी अभिनेत्रियों में से है जो फिल्मो की संख्या पर नहीं बल्कि उसकी गुणवत्ता पर ध्यान देती है।
प्रतिज्ञा 2 में पहली बार बोल्ड दिखने वाली अक्षरा सिंह का कहना है की उसकी भूमिका आम अभिनेत्रियों की तरह सिर्फ गाना गाने और रोने धोने तक ही सिमित नहीं है बल्कि वह खलनायकों से बदला लेने के लिए ही इस फिल्म में विभिन्न रूप में है . प्रतिज्ञा 2 भी प्रतिज्ञा की ही तरह गीत संगीत एक्शन से भरपूर फिल्म है। प्रतिज्ञा फिल्म में निर्माण से जुड़े लेकिन इस फिल्म में कलाकार की भूमिका निभा रहे अनिल सम्राट का दावा है की प्रतिज्ञा 2 प्रतिज्ञा का भी रिकोर्ड तोड़ेगी। फिलहाल फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन का काम जारी है और फिल्म जल्द ही दर्शको के सामने होंगी।

No comments:

Post a Comment