Sunday, December 23, 2012

Banaraswali Launched

बनारस वाली का संगीतमय भव्य मुहूर्त
हाल ही में मुंबई के M4U स्टूडियो में आराधना सिने विजन के बैनर तले बनने जा रही भोजपुरी फिल्म- *बनारस वाली* का संगीतमय भव्य मुहूर्त किया गया। इस फिल्म के निर्देशक- शशिकांत दुबे हैं। मुहर्त गीत को भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह की मधुर आवाज़ में रिकार्ड किया गया। गीत-संगीत विनय बिहारी का है और कथा-पटकथा लिखा है- ललित शुक्ला ने। यह फिल्म पारिवारिक, हास्य तथा एक्शन पूर्ण है। इस फिल्म का पूरे भारत में वितरण राजश्री प्रोडक्शन व्दारा किया जायेगा। मुख्य भूमिकाओं में पवन सिंह, मोनालिसा, अक्षरा सिंह तथा आत्माराम त्रिपाठी हैं बाकि अन्य कलाकारों का चयन जारी है। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि बृजेश त्रिपाठी, सुजाय मुखर्जी, अशोक राय, पुष्पा शुक्ला, बिपिन सिंह इत्यादि उपस्थिति थे।

No comments:

Post a Comment