Saturday, October 20, 2012

Bhojpuri Film Stars Team In CCL

सी सी एल में भोजपुरी की टीम फ़िल्मी कलाकारों की क्रिकेट लीग सी सी एल में भोजपुरी फ़िल्मी कलाकारों की टीम भी शामिल हो गयी है . भोजपुरी दबंग नाम की इस टीम की अगुवाई करेंगे मनोज तिवारी। मुंबई में आयोजित एक भीड़ भरे प्रेस कोंफ्रेंस में सी सी एल द्वारा इसकी घोषणा की गयी। इस मौके पर सी सी एल की सभी टीम के कप्तान और ऑनर मौजूद थे। मुंबई के पांच सितारा होटल नोवाटेल में सी सी एल द्वारा आयोजित एक प्रेस कोंफ्रेंस में सी सी एल सीजन 3 की टीम की घोषणा की गयी . इस मौके पर इस सीजन में शामिल हुई दो टीम के बारे में भी जानकारी दी गयी। इस बार से भोजपुरी और मराठी की भी टीम शामिल की गयी है। भोजपुरी की टीम का नाम भोजपुरी दबंग और मराठी की टीम का नाम वीर मराठी है . भोजपुरी दबंग के कप्तान मनोज तिवारी और वीर मराठी के कप्तान रितेश देशमुख है। इस मौके पर मनोज तिवारी ने बताया की उनकी टीम में भोजपुरी के बड़े स्टार शामिल है, जिनमे रवि किशन , निरहुआ प्रमुख हैं। प्रेस कोंफ्रेंस में सुनील शेट्टी , सोहेल खान, रितेश देशमुख, दक्षिण भारत के कलाकार मोहन लाल, सुदीप चक्र, प्रियमणि, शरद कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे।

1 comment: