Wednesday, December 21, 2011

भोजपुरी फिल्म जगत का सम्मान सप्ताह









रवि किशन , निरहुआ, रानी, रिंकू, अवधेश, सुदीप सहित कलाकारों और तकनीशियनों को मिला सम्मान

भोजपुरी फिल्म जगत के लिए बीता सप्ताह काफी उत्साह भरा रहा क्योंकि फिल्म जगत से जुड़े लगभग सारे लोगों को कोई ना कोई अवार्ड या सम्मान अवश्य मिला . चैदह दिसंबर को संपन्न हुए भोजपुरी फिल्म अवार्ड में जहाँ निरहुआ को बेस्ट एक्टर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया वहीँ बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला रानी चटर्जी को. १७ दिसंबर को पटना में संपन्न हुए बिहारी अस्मिता सम्मान समारोह में अभिनेत्री रिंकू घोष , अभिनेता सुदीप पाण्डेय, अवधेश मिश्रा और फिल्म पत्रकार व प्रचारक उदय भगत को सम्मानित किया गया. १८ दिसंबर को संपन्न हुए एक समारोह में रवि किशन को महारास्ट्र गौरव पुरस्कार से नवाजा गया . इसी समारोह में गायक उदित नारायण, प्रचारक संतोष राज व फिल्म पत्रकार शरद राय को भी इसी पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इसी तरह भोजपुरी के शेक्सपियर कहे जाने वाले भिखारी ठाकुर की स्मृति में फिल्म जगत के कई लोगो को भिखारी ठाकुर सम्मान से सम्मानित किया गया. इनमे फिल्म प्रचारक प्रशांत निशांत , निर्देशक रवि कश्यप , सनोज मिश्रा और पत्रकार सुमित कुमार, अमर ज्योति और अखिलेश कुमार का भी समावेश है.


१४ दिसंबर को मुंबई में आयोजित छठे भोजपुरी फिल्म अवार्ड में निरहुआ को ‘‘रणभूमी’’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया। वहीं अभय सिन्हा व टी॰पी॰ अग्रवाल निर्मित ‘‘रणभूमी’’ को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (निरहुआ), सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (अनिल अजिताभ), सर्वश्रेष्ठ छायांकन (दामोदर नायडू), सर्वश्रेष्ठ आईटम गर्ल (संभावना सेठ), सर्वश्रेष्ठ साउंड रिकार्डिस्ट, सवश्रेष्ठ महिला पाश्र्व गायिका (रीचा शर्मा), सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ पटकथा (अनिल अजिताभ) सहित नौ पुरस्कार मिले वहीं अभय सिन्हा द्वारा ही निर्मित ‘‘आज के करण अर्जुन’’ को सर्वश्रेष्ठ एक्शन निर्देशक (आर॰पी॰ यादव) सर्वश्रेष्ठ सह कलाकार महिला (निलीमा सिंह) का पुरस्कार दिया गया। हरिश गुप्ता की फिल्म ‘‘दिल’’ को सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशक (श्रवण-अवधेश), पुरूष सहायक कलाकार कुणाल सिंह, सर्वश्रेष्ठ खलनायक अवधेश मिश्रा, सर्वश्रेष्ठ काॅमेडियन मनोज टाईगर, सर्वश्रेष्ठ कहानी (एम॰आई॰राज) सहित 5 पुरस्कार मिलें। साल की ब्लाॅक बस्टर फिल्म देवरा बड़ा सतावेला.. को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री रानी चटर्जी, सर्वश्रेष्ठ गीत (राजकुमार पाण्डेय श्याम देहाती), संगीतकार (मधुकर आनंद), डांस डायरेक्टर (कानू मुखर्जी) का पुरस्कार मिला। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को सर्वश्रेष्ठ गायक का पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता लहरिया लुट ए राजा जी के लिए मनोज पाण्डेय को मिला वहीं सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री (विभूती त्रिवेदी) एवं राष्ट्रीय अखण्डता पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार ‘‘नजरिया तोहसे लागी’’ को मिला। लाईफ टाईम एचिभमेंट पुरस्कार से विजय खरे को नवाजा गया वहीं भोजपुरी फिल्मों के प्रचार प्रसार में योगदान देने के लिए मशहुर प्रचारक स्व॰ प्रशात उज्जवल को विशेष पुरस्कार दिया गया।



भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर का 124वें जन्मोत्स्व के अवसर पर उनके पैतृक गाँव कुतुबपुर दियारा (छपरा), बिहार मे भिखारी ठाकुर सम्मान सम्मान सम्मान समारोह 2011 का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर अभिनेता सुदीप पांडे, गायिका इन्दु सोनाली, निर्माता दिलीप जयसवाल, खलनायक अवधेश मिश्रा, निर्देशक जे सी पांडे, आज अखबार पटना के पत्रकार सुमित कुमार, अमर ज्योति, विधायक गीतकार विनय बिहारी, निर्देशक सनोज मिश्रा, निर्देशक रवि कश्यप, निर्देशक दीप श्रेष्ठ, फोटो पत्रकार संतोष सावन, अभिनेता रोहित सिंह मटरु, मनीष महिवाल सहित सिनेमा और मीडिया से जुड़े कई लोगो को सम्मानित किया गया।
१८ दिसंबर को मुंबई में आयोजित एक समारोह में सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन को महाराष्ट्रा गौरव पुरस्कार से नवाजा गया . इसी समारोह में संतोष राज, शरद राय को भी इसी सम्मान से सम्मानित किया गया. इसके पूर्व पटना में आयोजित एक समारोह में अभिनेत्री रिंकू घोष, अभिनेता सुदीप पाण्डेय , अवधेश मिश्रा और उदय भगत को बिहारी अस्मिता सम्मान से नवाजा गया.

No comments:

Post a Comment