Tuesday, November 15, 2011

Dhoom Machaila Raja ji - shooting completed


‘‘धूम मचईलऽ राजाजी’’ शूटिंग सम्पन्न

मां शांति एंटरटेन्मेंट कृत निर्माता युगल सुरेश कुमार मणिक व सूर्यकान्त ‘निराला’ और चुनमुन पंडित निर्देशित भोजपुरी फिल्म ‘धूम मचईलऽ राजाजी’ की शूटिंग बोधगया (बिहार) व आसपास के अन्य स्थलों पर की गयी। इस पारिवारिक, रोमांटिक फिल्म की सम्पूर्ण शूटिंग 22 दिनों के स्टार्ट-टू फिनिश शेड्यूल में पूरी कर ली गयी। फिल्म के लेखक रामचन्द्र सिंह, संगीतकार रंजय बावला तथा गीतकार रामचन्द्र सिंह, मनोज मोहित व सूर्यकान्त निराला हैं। नृत्य निर्देशक केदार सुब्बा और कैमरामैन वेल मुरुगन हैं। इस फिल्म के मुख्य कलाकार हैं-छोटू छलिया, गुंजन पंत, रोहित राज, राखी त्रिपाठी, विपिन सिंह, पंकज मेहता, निरुपमा श्री, सुमन्त मिश्रा, सुधा वर्मा और जनार्दन सिंह। कविता सिंह और लावण्या बेथी आईटम गल्र्स हैं। निर्देशक चुनमुन पंडित के अनुसार, ‘धूम मचईलऽ राजाजी’ एक पारिवारिक फिल्म है, जिसमें रोमांस और एक्शन भी खूब है।

No comments:

Post a Comment