Showing posts with label Ravi Kishan. Show all posts
Showing posts with label Ravi Kishan. Show all posts

Wednesday, September 11, 2013

भक्ति भाव में जुटे भोजपुरिया सितारे

फिल्म जगत में महाराष्ट्र के लोक पर्व गणेशोत्सव की धूम मची हुई है और इसमें हिंदी , मराठी के साथ साथ भोजपुरी फिल्म जगत के लोग भी श्रधा भाव से शामिल है। भोजपुरी फिल्मो के सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन, डांसिंग क्वीन सम्भावना सेठ, हॉट केक अंजना सिंह, संगीता तिवारी,अभिनेत्री अपूर्वा बिट , खलनायक अवधेश मिश्रा, निर्देशक जगदीश शर्मा, राज कुमार पाण्डेय सहित, निर्माता उदय सिंह सहित कई लोगो के घर गणपति बाप्पा विराजमान हुए। रवि किशन के घर विराजमान हुए इको फ्रेंडली गणपति ख़ासा आकर्षण का केंद्र बना। बकौल रवि किशन प्रदुषण मुक्त रखने के उद्देश्य से ही उन्होंने इको फ्रेंडली गणपति बप्पा की पूजा अपने घर में की और विसर्जन भी घर में ही किया गया। अंजना सिंह व अभिनेता यश मिश्रा ने भी अपने घर में भक्ति भाव से पूजा अर्चना की और जुहू तट पर उन्हें विसर्जित किया। अंजना सिंह अपने मुंबई आगमन के साल से ही हर साल गणपति बाप्पा को अपने घर विराजमान करवाती है। अभिनेत्री संगीता तिवारी के घर यह परम्परा बरसो से चली आ रही है। भोजपुरिया खलनायिकी के सिरमौर कहे जाने वाले अवधेश मिश्रा भी अपने मुंबई आगमन के साल से ही भगवान् गणेश की पूजा अर्चना करते हैं। कई हिंदी व भोजपुरी के हिट फिल्मो का निर्माण कर चुके निर्देशक जगदीश शर्मा के घर बप्पा के आगमन का लगभग पचास साल हो चूका है। उन्होंने बताया की उनके घर बप्पा के आगमन की शुरुवात कब हुई उन्हें याद भी नहीं है। बहरहाल सम्पूर्ण भोजपुरी फिल्म जगत पर इन दिनों बाप्पा मोरिया का नारा गुंजायमान है। udaybhagat@gmail.com