Friday, February 5, 2016

Bharat Ma ke Santan hain Hum

 हेमंत टांटिया की   'भारत मां के संतान हैं हम " 

सीमा शुल्क उपायुक्त  हेमंत टांटिया की देशभक्ति की भावना से ओट प्रोत वीडियो अल्बम  भारत माँ के संतान हैं हम हाल ही में बॉलीवुड हस्तियों की मौजूदगी में रिलीज़ किया गया।  हेमंत टांटिया  देश की रक्षा हेतु शहीद रियल लाइफ के हीरोज को श्रद्धांजलि देने के लिए ही इस अल्बम का निर्माण किया है।  इस अल्बम में ना सिर्फ उन्होंने अपनी आवाज़ दी है बल्कि खुद सपरिवार नज़र भी आये हैं  .  हेमंत टांटिया ने  अपने अल्बम के रिलीज़ से पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर  पर्रिकर, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास और रतन टाटा  से अपने अल्बम का अनावरण कराया और उन्हें इसकी प्रति भेट भी की।  मुंबई में आयोजित रिलीज़ समारोह में अभिनेता संजय खान, अकबर खान,  सावन कुमार, प्रताप सरनाईक, और कृष्ण हेगड़े के हाथो अल्बम रिलीज़ किया  गया।  इस  मौके पर  प्रत्युषा बनर्जी, राहुल राज सिंह, पूनम पांडे, शैला चड्ढा, स्मिता सिंह, भव्य गांधी, मेघना पटेल, वंदना वढेरा, मनोज विलियम्स, सतीश रेड्डी, संजय गांधी और डॉ सुनीता दुबे आदि भी मौजूद थे ।udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment