Friday, June 5, 2015

बॉक्स ऑफिस पर यश अंजना आमने सामने


भोजपुरी फिल्म जगत की एकलौती मुख्य कलाकार दंपत्ति यश मिश्रा और अंजना सिंह शुक्रवार को भोजपुरिया बॉक्स ऑफिस पर आमने सामने दिखी  . भोजपुरी फिल्मो के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी पति पत्नी की फिल्मो के बीच मुकाबला हुआ है।  शुक्रवार को भोजपुरी की हॉट केक कही जाने वाली अभिनेत्री अंजना सिंह की फिल्म हसीना मान जाएगी रिलीज़ हुई।  इस फिल्म में अंजना सुपर स्टार खेसारी लाल यादव के अपोजिट है। इस फिल्म के निर्देशक  रामेश्वर मिश्रा व निर्माता रवि नंदन कुमार ( डव्लू ) हैं।  इसी शुक्रवार अंजना के पति व भोजपुरी  के एक्शन  स्टार यश मिश्रा की फिल्म सपेरा रिलीज़ हुई।  इस फिल्म में यश एक फारेस्ट ऑफिसर की भूमिका में हैं।  निर्माता रितेश  ठाकुर व निर्देशक  विष्णु शंकर  बेलू  की इस  फिल्म में भोजपुरिया गायकी  के सिरमौर व सुपर स्टार पवन  सिंह सपेरा की भूमिका में हैं।  बहरहाल , बॉक्स ऑफिस पर किसका सिक्का चलेगा ये तो  इसी सप्ताह क्लियर हो जाएगा  लेकिन मिश्रा दंपत्ति ने भोजपुरिया बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया है।  udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment