Sunday, May 31, 2015

एस्सेल वर्ल्ड में दिल लगा के बेवफा से का ऑडियो रिलीज़ Dil Laga ke Bevafa se

एस्सेल वर्ल्ड में पूनम प्रियंका संग थिरके यश 

मुंबई का विश्वप्रसिद्ध रमणीक स्थल एस्सेल वर्ल्ड गवाह बना एक ऐसे कार्यक्रम का जिसकी कल्पना आज तक भोजपुरी के किसी निर्माता निर्देशक ने नहीं की थी।  पिछले दिनों  एस्सेल वर्ल्ड की रंगत कुछ बदली बदली सी थी।  आम तौर पर हिंदी और अंग्रेजी गानो की धुन पर रेन डांस का लुत्फ़ उठाने वाले लोग ठेठ भोजपुरिया गाने पर थिरकते दिखे।  मौक़ा था संगीत भोजपुरी ऑडियो द्वारा नायक से गायक बने भोजपुरी के एक्शन किंग यश मिश्रा के पहले एल्बम दिल लगा के बेवफा से की लॉन्चिंग का।  गर्मी की छुट्टी के कारण भीड़ भाड़ वाले एस्सल वर्ल्ड में हजारो की भीड़ के बीच संगीत भोजपुरी ऑडियो ने   फिल्म निर्माता व फाइनेंसर दीपक शाह के हाथो इस एल्बम को रिलीज़ किया।  इस मौके पर यश मिश्रा , अंजना सिंह,  पूनम दुबे और प्रियंका पंडित के अलावा संगीत भोजपुरी ऑडियो के निखिल सैनी, मानसी ताम्बेबाघ , विक्रम भानुशाली , एल्बम के वीडियो डायरेक्टर देव पाण्डेय , म्यूजिक डायरेक्टर छोटे बाबा ,  फिल्म निर्माता रितेश ठाकुर , निर्देशक विष्णु शंकर बेलू  सहित फिल्म जगत के काफी लोग मौजूद थे।  इसके पूर्व भोजपुरी की दो हॉट गर्ल पूनम दुबे और प्रियंका पंडित ने यश मिश्रा के साथ एस्सल वर्ल्ड के परेड में जम कर ठुमका लगाया जिससे परेड के आकर्षण में चार चाँद लग गया।  बाद में पत्रकारों से बात करते हुए यश मिश्रा ने कहा की यह एल्बम दिलों के बनतें बिगड़ते रिश्तों और टूटे हुए दिल पर आधारित है । संगीत भोजपुरी के निखिल सैनी के अनुसार एक एल्बम की ऐसी लॉन्चिंग का  संगीत भोजपुरी का एक मात्र उद्देश्य यश मिश्रा को बतौर गायक स्थापित करना था।  udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment