Wednesday, April 1, 2015

Premleela - First Look Release

प्रेम लीला का फर्स्ट लुक रिलीज़ 
भोजपुरी की बहुचर्चित फिल्म प्रेमलीला का फर्स्ट लुक हाल ही में रिलीज़ किया गया जिसे लोगो का बहुत ही अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। लम्बोदर इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्देशक सुशील कुमार उपाध्याय की इस फिल्म में विक्रांत सिंह और मोनालिसा मुख्य किरदार में हैं जबकि उनका साथ दे रहे हैं अमित मेहरा, राजेश तोमर, देव सिंह, प्रिया सिंह, आशा शर्मा, संजय वर्मा, संजय महाननद, नीलम, संतोष श्रीवास्तव , नवल, सुकेश और मनोज वर्मा। फिल्म का संगीत दिया है मधुकर आनंद ने जबकि गीतकार हैं प्यारेलाल कवि जी। फिल्म के लेखक  है संजय राय  . निर्देशक सुशील कुमार उपाध्याय के अनुसार , प्रेम लीला ग्रामीण परिवेश की एक अद्भुत प्रेम कहानी है और इस फिल्म को देखकर  हर प्रेमी को लगेगा की यह उनकी कहानी है।  बहरहाल , प्रेमलीला के फर्स्ट लुक ने भोजपुरिया बॉक्स ऑफिस पर गर्मी बढ़ा दी है और यह फिल्म जल्द ही दर्शको के समक्ष  होगी।  

  udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment