Tuesday, April 28, 2015

अनोखे नाम वाले अद्भुत अभिनेता - पिंगाक्ष अजय


भोजपुरी फिल्म जगत में चटपटे नाम वाले कई अभिनेता हैं पर एक अनोखे नाम वाले अभिनेता का उदय हुआ है। भोजपुरी की बहुचर्चित फिल्म विराज तड़ीपार से चर्चा में आये इस अभिनेता का नाम है  पिंगाक्ष अजय जो  अब लेकर आ रहे हैं काट के रख देब। जैसा उनका नाम अलग है ठीक उसी तरह परदे पर उनकी अदायगी भी उन्हें अन्य अभिनेताओं से अलग करती है।  विराज तड़ीपार में ही उन्होंने साबित कर दिया था की अभिनय क्षमता उनमे कूट कूट कर भरी है।  पिंगाक्ष अजय की आगामी फिल्म है काट के रख देब , जिसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम तेजी से चल रहा है।  कुशांक फिल्म्स के बैनर तले निर्मित इस फिल्म के निर्देशक हैं अजय सूद जबकि को - निर्देशक हैं धनंजय तिवारी । फिल्म के कार्यकारी निर्माता हैं नारायण पाठक।   फिल्म का संगीत दिया है अशोक सिन्हा ने जिसे शब्दों में ढाला है खुद अशोक सिन्हा, मुन्ना दुबे , सागर परदेशी और प्यारे लाल यादव ने।  फिल्म के  लेखक हैं नन्हे पांडे।  फिल्म की शूटिंग मुंबई व आसपास के खूबसूरत लोकेशन पर किया गया है जिसे कैमरे में उतारा है देवेन्द्र तिवारी ने।  काट के रख देब में पिंगाक्ष अजय का साथ दे रही है हॉट गर्ल पूनम दुबे।  अन्य प्रमुख कलाकारों में संजय पांडे , श्री कांकाणी , राम सुजान सिंह , प्रेम दुबे , आर के गोस्वामी, नीलम पाण्डेय , के टी आनंदराव , संजय वर्मा आदि शामिल है।  पिंगाक्ष अजय के अनुसार , काट के रख देब में हर वो चीज़ मौजूद है जिसे भोजपुरिया दर्शक देखना पसंद करते हैं।  अपनी भूमिका के सम्बन्ध में उन्होंने बताया की वे एक ऐसे युवक की भूमिका में हैं जो बाहुबलियों के अत्याचार का शिकार हो जाते हैं फिर उसके खिलाफ जंग का एलान कर देते हैं।  निर्देशक अजय सूद ने पिंगाक्ष अजय के अभिनय की तारीफ़ करते हुए कहा वे एक अद्भुत अभिनेता तो हैं ही साथ ही दृश्यों की बारीकी समझ भी उन्हें है जिससे उनके अभिनय में चार चाँद लग जाती है। 

No comments:

Post a Comment