Wednesday, April 15, 2015

पंडित जी बताई ना बियाह कब होइ का धुँवाधार प्रोमोशन

आज बेगुसराय और समस्तीपुर पहुचेंगे रविकिशन 

  भोजपुरी फिल्मो के सदाबहार सुपर स्टार रविकिशन  अपनी बहुचर्चित  फिल्म पंडित जी बताई ना बियाह कब होइ २ का धुँवाधार प्रोमोशन कर रहे हैं। मंगलवार  को पटना के संकट मोचन मंदिर में दर्शन कर  वैशाली जिले के सोनपुर स्थित  प्रसिद्द हरिहरनाथ मंदिर में  पूजा अर्चना कर उन्होंने अपने प्रोमोशन की शुरुवात की । इसके  बाद उन्होंने  मुजफ्फरपुर की सड़को पर आम लोगो से मिलकर उन्हें अपने फिल्म की जानकारी दी।  उनके साथ जनसम्पर्क पदाधिकारी  उदय भगत , रंजन सिन्हा , सर्वेश कश्यप भी मौजूद थे।  आज वे बेगुसराय और समस्तीपुर में विभिन्न जगहों पर दर्शको से मिलेंगे।  बरौनी में रविकिशन फेन्स क्लब द्वारा उनका सम्मान भी किया जाएगा। उनके साथ अभिनेत्री शिंजिनी कुलकर्णी भी मौजूद रहेगी।    उल्लेखनीय है की  रविकिशन प्रोडक्शन व  मेघज प्रोडक्शन के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म पंडित जी बताई ना बियाह कब होई  २ आगामी 17 अप्रैल को सम्पूर्ण भारत के  दो सौ से भी अधिक सिनेमाघरों  में एक साथ रिलीज़ हो रही है।  निर्माता रविकिशन व समीर त्रिपाठी की इस फिल्म  रवि किशन के साथ प्रख्यात नतर्क बिरजू महाराज की नातिन शिंजिनी कुलकर्णी की रोमांटिक जोड़ी है।  इसके अलावा सुशील सिंह , अवधेश मिश्रा , राजन मोदी ,दीपक सिन्हा , अभय राय ,पप्पू यादव,  मन्टुलाल   आदि मुख्य भूमिका में हैं।  यही नहीं इस फिल्म में अनारा  गुप्ता के अनोखा अंदाज़ भी दर्शको को देखने को मिलेगा। फिल्म  के रिलीज़ की पूर्व संध्या पर पटना  के सिनेपोलिस में फिल्म का प्रीमियर भी  रखा  गया है जिसमे मुख्यमंत्री नितीश कुमार सहित कई राजनेताओं के भी शामिल होने की संभावना है।  udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment