Sunday, February 15, 2015

बिहार मुंबई और नेपाल के डेढ़ सौ सिनेमाघरों में हुकूमत का कब्ज़ा

हुकूमत को मिली अच्छी शुरुवात 


श्रेयस फिल्म्स के बैनर तले निर्मित व निर्माता प्रेम राय व निर्देशक अरविन्द चौबे की हुकूमत इसी शुक्रवार बिहार , मुंबई, गुजरात  और नेपाल में एक साथ प्रदर्शित हुई और फिल्म को बहुत ही अच्छी शुरुवात मिली है। रविवार को भारत पाकिस्तान क्रिकेट मैच के बावजूद फिल्म का कलेक्शन काफी अच्छा रहा।  हुकूमत में भोजपुरिया गायकी के सिरमौर पवन सिंह व प्रख्यात सिंगर अरविन्द अकेला कल्लू पहली बार साथ साथ दिख रहे हैं और इन दोनों की ओन स्क्रीन केमेस्ट्री दर्शको को काफी पसंद आ रही है।  पवन सिंह के साथ इस फिल्म में काजल राघवानी जबकि कल्लू के साथ  तनुश्री की रोमांटिक जोड़ी है।  हुकूमत के लेखक  एस के चौहान, संगीतकार घुँघरू , गीतकार आज़ाद सिंह, प्यारे लाल कवि जी ,  मनोज मतलबी  और कार्यकारी निर्माता निशांत सिंह है।  फिल्म के अन्य प्रमुख कलाकारों में   संजय पाण्डेय, जसविंदर जस्सी, सूर्या द्वेदी , शिवा राजपूत , मनीष चतुर्वेदी ,   विनोद मिश्रा, जशवंत जैस , धर्मेन्द्र तिवारी और माया यादव मुख्य भूमिका में हैं।
उल्लेखनीय है की फिल्म के गाने पहले से ही लोकप्रिय हो चुके थे जिसका भी फायदा इस फिल्म को मिला है।  फ़िल्मी पंडितो का मानना है की हुकूमत इस साल की पहली हिट तो है ही साथ ही इस फिल्म का व्यवसाय भी बहुत अच्छा होने वाला है।  बहरहाल , हुकूमत ने सुनी पड़ी भोजपुरिया बॉक्स ऑफिस पर नयी जान डाल दी है।

udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment