Wednesday, February 4, 2015

१३ फरवरी से चलेगी हुकूमत

भोजपुरिया गायकी के सिरमौर व सुपर स्टार पवन सिंह की  हुकूमत यूँ तो  बॉक्स ऑफिस पर बरसो से चली आ रही है पर आगामी १३ फरवरी से बिहार झारखण्ड व मुंबई में भोजपुरिया परदे पर  उनकी हुकूमत  जबरदस्त अंदाज़ में दिखने को मिलेगा । श्रेयस फिल्म्स के बैनर तले निर्माता प्रेम राय व निर्देशक अरविन्द चौबे जानेमन के बाद अब लेकर आ रहे हैं हुकूमत।  हुकूमत में  पवन सिंह एक ऐसे युवक की भूमिका में हैं जो ना सिर्फ आम युवको  की तरह रोमांस करता है पर अत्याचार के खिलाफ मोर्चा भी खोल देता है और इसमें उनका साथ देते हैं भोजपुरी फिल्मो के जाने माने गायक व अभिनेता अरविन्द अकेला कल्लू।  निर्माता प्रेम राय व निर्देशक अरविन्द चौबे के अनुसार , हुकूमत में पवन सिंह ने अभिनय का हर रंग परदे पर बिखेरा है और उन्होंने फिल्म के टाइटल को पूरी तरह चरितार्थ किया है।  पवन सिंह के साथ इस फिल्म में काजल राघवानी जबकि कल्लू के साथ  तनुश्री की रोमांटिक जोड़ी है।  हुकूमत के लेखक  एस के चौहान, संगीतकार घुँघरू , गीतकार आज़ाद सिंह, प्यारे लाल कवि जी ,  मनोज मतलबी  और कार्यकारी निर्माता निशांत सिंह है।  फिल्म के अन्य प्रमुख कलाकारों में   संजय पाण्डेय, जसविंदर जस्सी, सूर्या द्वेदी , शिवा राजपूत , मनीष चतुर्वेदी ,   विनोद मिश्रा, जशवंत जैस , धर्मेन्द्र तिवारी और माया यादव मुख्य भूमिका में हैं।  निर्देशक अरविन्द चौबे के अनुसार , हुकूमत में हर वो रंग है जो भोजपुरिया दर्शको को पसंद आएगी।  निर्माता प्रेम राय ने बताया की एक बड़े कैनवास पर इस फिल्म का निर्माण किया जा रहा  और उन्हें उम्मीद है की हुकूमत दर्शको के दिलो पर राज करेगी।udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment