Tuesday, December 16, 2014

साल की शुरुवात सईयां तूफानी के साथ


भोजपुरी फिल्म जगत की बहुचर्चित फिल्म सईयां तूफानी साल २०१५ के पहले ही दिन यानी 1 जनवरी को बिहार में रिलीज़ हो रही है।  इस फिल्म में भोजपुरी में जबर्दस्त एक्शन के पर्याय बने विक्रांत सिंह और हॉट गर्ल मोनालिसा की रोमांटिक जोड़ी है।  त्रिशाँत ग्रुप के बैनर तले निर्माता उमेश देसाई व निर्देशक अजय झा की इस फिल्म के संगीतकार अमन श्लोक , गीतकार व लेखक अरविन्द तिवारी हैं। निर्देशक अजय झा के अनुसार ,  सईयां तूफानी में विक्रांत सिंह का तूफानी तेवर देखने को मिलेगा।  फिल्म में एक्शन के कई ऐसे दृश्य हैं जिसे देख कर दर्शक रोमांचित हो उठेंगे और सबसे दिलचस्प बात तो यह है की उन खतरनाक दृश्यों को खुद विक्रांत सिंह ने बिना डुलपिकेट के किया है।  उल्लेखनीय है की फिल्म का संगीत पहले से ही भोजपुरिया दर्शको के दिलो दिमाग पर छाया हुआ है।  सेलेब्रेटी क्रिकेट लीग में भोजपुरी सितारों की टीम भोजपुरी दबंग के अहम स्तम्भ विक्रांत सिंह के अनुसार ,भोजपुरी के दर्शको ने हमेशा अच्छी फिल्मो को पसंद किया है और सईयां तूफानी नए साल पर एक्शन और रोमांटिक फिल्म के दीवानो के लिए एक सौगात होगी।  udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment